इंदौर में फर्जी नोट छापने वाले का पुलिस ने किया भंडाफोड़, अब तक बाजार में खपा दिए 20 लाख के नकली नोट

इंदौर की अन्नपूर्णा पुलिस ने 500, 200 और 100 के नकली नोट छापकर शहर में कई जगह खपाने का काम करने वाले गिरोह का भंडा फोड़ किया है. पुलिस ने मामले में खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को पकड़ा है ये सभी नकली नोट बनाने का काम करते थे.बताया जा रहा है कि आरोपी नकली नोट बनाने का काम एक फ्लैट में कर रहे थे.

पुलिस ने आरोपियों के पास से नोट प्रिंट करने का प्रिंटर और कागज बरामद किया है इनका इस्तेमाल नकली नोट बनाने में किया जा रहा था. पुलिस ने बताया कि गिरोह के पास करीब पचास लाख रुपए छापने तक की संख्या में पेपर मौजूद था. पकडे गए आरोपी बाजार में 20 लाख रुपए के नकली नोट चला चुके हैं. पुलिस पकडे गए आरोपी के गिरोह के अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है.

एक ही दुकान पर खपा रहा था नोट
मामले में जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि आरोपी एक ही दुकान पर बार-बार नोट को चलाता था. इस कारण से मुखबिर को यह जानकारी लगी और उसने पुलिस को बताया. पुलिस द्वारा राजेश बरपेते सहित अन्य साथियों को गिरफ्तार किया है. नकली नोट छापने वाला मुख्य सरगना बैतूल निवासी राजेश बरपेते है. आरोपी के फ्लैट पर छापामार कार्रवाई में प्रिंटर, स्कैनर और नोट छापने का काफी सामान भी बरामद हुआ है. आरोपी इतना शातिर था कि एक सीरीज के नोट छापने के बाद उसे हटा दिया करता था और फिर उसे बाजार में चलाया करता था.

1 असली नोट के बदले 5 नकली नोट का खेला खेल
बताया जा रहा है कि आरोपी राजेश ने 2020 के अगस्त महीने में स्वयं को मृत घोषित करने के बाद खुद की नई पहचान बना ली. आरोपी ने अब एक नए नाम अशोक चौहान नाम से फर्जी डॉक्यूमेंट बनाएं और नकली नोट का कारोबार शुरू कर दिया. इधर मामले में अन्नपूर्णा पुलिस अधिकारीयों ने जब राजेश से सख़्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने कई घंटों तक वीडियो देखकर यूट्यूब से ऐसा नोट बनाना सीखा है. आरोपी पहले स्टांप पेपर खरीदकर उसकी कटिंग करता था.

वही सब सेट करके फिर उस पेपर पर नकली नोट प्रिंट करता था. पुलिस ने बताया कि पुराने कुछ स्टांप आते हैं उनमें एक स्ट्रिप लगी होती है जो की नोट बनाने के लिए काफी मददगार साबित होती थी. कुछ दिन बाद जब आरोपी को स्टांप महंगे लगने लगे उसने बॉन्ड पेपर खरीदना शुरू कर दिया. और बॉन्ड पेपर पर नोटों की छपाई शुरू कर दी.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!