मुख्यमंत्री शिवराज ने घूमा कैलाश का क्षेत्र, इंदौर की सड़कों पर घूम मांगा जनता से समर्थन

इंदौर : भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा मंगलवार को इंदौर पहुंची। इंदौर की यात्रा में कोई केंद्रीय स्तर का नेता शामिल नहीं हुआ था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के प्रदेश महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ही शहरवासियों का अभिवादन करते हुए चल रहे थे। मुख्यमंत्री ने इंदौर में 12 किलोमीटर का सफर 9 घंटे में तय किया।

यात्रा दोपहर एक बजे राऊ विधानसभा क्षेत्र से शुरू हुई थी, जो चार नंबर, एक नंबर, तीन नंबर, पांच नंबर विधानसभा क्षेत्र होते हुए दो नंबर विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। यहां महिलाअेां ने बुलडोजर पर खड़े होकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। यात्रा का समापन कुलकर्णी नगर में हुआ। मुख्यमंत्री दोपहर साढ़े 12 बजे विमानतल पर पहुंचे। यहां उनकी आगवानी विधायक महेंद्र हार्डिया, मालिनी गौड़, जयपाल सिंह चावड़ा ने की। इसके बाद वे कार से राऊ पहुंचे और एक वाहन पर सवार हुए।

प्यार और आशीर्वाद की वर्षा
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हृदय से आभार प्रकट करता हूं, धन्यवाद देता हूं, प्रणाम करता हूं। आज जन आशीर्वाद यात्रा पर प्यार और आशीर्वाद की वर्षा जनता ने की है। समाज के हर वर्ग, हमने सड़कों पर चारों तरफ देखा कोई वर्ग ऐसा नहीं था जो ना आया हो। बेटे बेटियां, बुजुर्ग, विशेष कर हमारी बहनें ऐसे उत्साह, आनंद और प्रसन्नता के साथ, कई जगह तो हमने उनको नाचते हुए देखा। अद्भुत है, जन आशीर्वाद यात्रा को वास्तव में जनता का सही आशीर्वाद मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जो काम किए हैं। उसका परिणाम अब दिखाई दे रहा है। हमने हमेशा कहा कि हम सरकार नहीं परिवार चला रहे हैं। यह पूरा परिवार है मध्य प्रदेश और परिवार का प्यार बरस रहा है। उसके लिए मैं आभारी हूं।

कांग्रेसी अंदर से जल रहे हैं
सीएम ने कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा और भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर कहा कि दोनों को आप देख लीजिए, हमने निकाली आशीर्वाद, जनता का आशीर्वाद मिले। ये विनम्रता का भाव है, क्योंकि जनता हमारे लिए भगवान जैसी है, जनता की सेवा के लिए राजनीति कर रहे हैं। और ये जो भाजपा को समर्थन मिल रहा है, उससे कांग्रेसी घबराए हुए हैं, कांग्रेसी आक्रोश यात्रा निकाल रहे हैं, शब्द ही सुनने में बुरा लगता है। अब आशीर्वाद का भाव देखिए, आशीर्वाद की बात करेंगे तो स्नेह, प्रेम, आत्मीयता, बढ़े आपको प्यार दे रहे हैं, दुलार दे रहे हैं और आक्रोश मतलब आप अंदर से खुदई जल रहे हो, तो कांग्रेसी अंदर से जल रहे हैं, बौखला रहे है, इसलिए और कोई अच्छा नाम नहीं सूझा उनको।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!