कई नेता BJP छोड़कर जा रहे हैं? इस सवाल पर CM शिवराज बोले- ‘मैं कुछ नहीं..

मध्य प्रदेश में देश के चार अन्य राज्यों के साथ इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. इसी क्रम में बीजेपी और कांग्रेस राज्य में चुनाव प्रचार की तैयारियों में जोर-शोर से जुटी हैं. जहां एक ओर बीजेपी जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस जन आक्रोश यात्रा निकालकर राज्य की शिवराज सरकार की जनता को कमियां गिना रही है. मध्यप्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान इंदौर पहुंची यात्रा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद शामिल हुए. यात्रा में उन्होंने कैलाश विजयवर्गीय सहित कई बड़े नेताओं को साथ लिया. बता दें कि इंदौर में ये यात्रा 14 किलोमीटर का सफर तय करेगी. वहीं एक हजार से ज्यादा मंचों पर यात्रा का स्वागत किया जाएगा. यात्रा में मौजूद सीएम आज रात इंदौर में ही विश्राम करेंगे. मुख्यमंत्री कल इंदौर से ही ओंकारेश्वर भी जाएंगे.

बीजेपी छोड़ने वालों पर क्या बोले सीएम
प्रदेश में चल रही जन आशीर्वाद यात्रा में हिस्सा लेने बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इंदौर पहुंचे. उन्होंने जन आशीर्वाद यात्रा को जनता की यात्रा बताया. वहीं कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के हिस्से में जनता का आक्रोश ही है. पत्रकारों से चर्चा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से जब पूछा गया कि कई नेता बीजेपी छोड़कर जा रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि बीजेपी छोड़ने वालों के लिए मैं कुछ नहीं कहूंगा.

इंदौर शहर की विभिन्न विधानसभा सीटों में जन आशीर्वाद यात्रा के लिए इंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए यात्रा को बेहद सफल बताया.  सीएम ने कहा कि प्रदेश की पूरी जनता हमारा परिवार है. हम सरकार नहीं बल्कि परिवार चलाते हैं. उन्होंने कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा पर कहा कि उनके हिस्से में लोगों का गुस्सा ही है. क्योंकि उन्होंने जितनी योजनाएं बंद की थीं, उससे आक्रोश उनके ऊपर होगा. 

कांग्रेस की सरकार में योजनाएं बंद- सीएम
सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने संबल योजना बंद की. लैपटॉप योजना बंद की. तीर्थ दर्शन योजना बंद की. शादी विवाह योजना बंद कर दी थी. जिन्होंने सनातन का विरोध किया, उनके खिलाफ प्रदेश की जनता खासी नाराज है. इसलिए हमें जन समर्थन मिल रहा है और उनके खिलाफ आक्रोश का वातावरण है. जन आशीर्वाद यात्रा के खिलाफ इंदौर में पोस्टर लगने के सवाल पर सीएम शिवराज ने कहा कि खिसियानी बिल्ली खंभा नोंचे. कांग्रेसियों को आजकल जाने क्या हो गया है. जनता के खाते में पैसा डालते हैं तो वे नाराज होते हैं कि पैसा कहां से आया.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!