इंदौर में भारी बारिश का कहर, SDRF और और होमगार्ड ने बचाई 200 से ज्यादा लोगों की जान

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में जारी भारी बारिश के बाद प्रशासन ने पिछले 24 घंटे के दौरान अलग-अलग स्थानों पर फसे 200 से ज्यादा लोगों की जान बचाई, जबकि निचले इलाकों में रहने वाले नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है. प्रशासन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. जिलाधिकारी इलैयाराजा टी. ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटे में राज्य आपदा मोचन बलऔर होमगार्ड की मदद से 200 से ज्यादा लोगों की जान बचाई गई है. ये लोग भारी बारिश के बाद अलग-अलग स्थानों पर फंस गए थे.’’

उन्होंने बताया कि इन लोगों में राऊ तहसील के कलारिया गांव में गम्भीर नदी में बाढ़ के बाद इसके टापू पर फंसे 21 ग्रामीण शामिल हैं. प्रशासन के अनुविभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) राकेश परमार ने बताया कि इन 21 लोगों को नाव भेजकर बचाया गया जिनमें महिलाएं, बच्चे, मछुआरे और किसान भी हैं. अधिकारियों ने बताया कि एक गर्भवती महिला के बारिश में फंसे होने की सूचना पर चिकित्सा दल को उसकी प्रसूति कराने के लिए जीवनरक्षक नाव के जरिये गवला गांव भेजा गया. उन्होंने बताया कि प्रसूति के बाद जच्चा और बच्चा स्वस्थ हैं.

राहत और बचाव कार्य जारी
पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) उमाकांत चौधरी ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर ग्रामीण क्षेत्र में उफनती चोरल नदी में शुक्रवार रात एक वाहन (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल -एसयूवी) बह गया. उन्होंने बताया कि राज्य की पूर्व मंत्री रंजना बघेल के 19 वर्षीय बेटे यश समेत तीन लोग इस वाहन में सवार थे जिन्हें पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बचा लिया. डीएसपी ने बताया कि यह हादसा तब हुआ, जब चोरल नदी का पानी पुलिया पर होने के बावजूद एसयूवी को इससे गुजारने की कोशिश की गई.

भारी बारिश के कारण जिले में जन-जीवन बेहाल हो गया है. अधिकारियों ने बताया कि कई स्थानों पर घरों में बारिश का पानी घुस गया है. अधिकारियों ने बताया कि राहत और बचाव कार्य जारी है.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!