अश्नीर ग्रोवर के खिलाफ FIR, स्वच्छता में इंदौर के 6 बार ‘नंबर-1’ आने पर कसा था तंज

इंदौर : स्वच्छता में 6 बार नम्बर 1 आने के मामले में टिप्पणी करना अश्नीर ग्रोवर को भारी पड़ गया. इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव की शिकायत पर भारत पे के पूर्व सह फाउंडर अशनीर ग्रोवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. आपको बात दें कि अश्नीर ग्रोवर ने रविवार को इंदौर में कहा था कि इंदौर ने स्वच्छता का अवॉर्ड खरीदा है.

दरअसल रविवार को ‘भारत पे’ के सह संस्थापक अशनीर ग्रोवर के कटाक्ष भरे बयान पर रविवार को विवाद उत्पन्न हो गया था. केंद्र सरकार के राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर के लगातार सिरमौर रहने को लेकर दिए बयान का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कड़ी नाराजगी भी जताई थी.  इस मामले में इंदौर के लसूड़िया थाने में आवेदक संजय घावरी पिता राजेश घावरी ने लिखित शिकायत दर्ज करवाई है. जिसमें इंदौर में अश्नीर के बयान  उल्लेख करते हुए इसे इंदौर वासियों का अपमान बताया गया है. पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए धारा 499, 500 में ग्रोवर पर केस दर्ज कर लिया है.  

ये दिया था बयान 
अश्नीर ग्रोवर, जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जेआईटीओ) की इंदौर इकाई द्वारा आयोजित व्यापार अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान ग्रोवर ने कटाक्ष भरे लहजे में कहा, “एक विचार होता है-प्लेइंग टू द गैलरी यानी तुम जहां जाओ, वहां की बड़ाई कर दो कि मैंने इतना अच्छा शहर नहीं देखा. अब मेरे साथ दिक्कत क्या है कि तीन-चार साल सुन लिया कि इंदौर सबसे साफ शहर है. तुमने सर्वे खरीदा है. सीधी-सी बात है.” जब श्रोताओं ने इस बात पर शोर मचाकर ग्रोवर के बयान का विरोध जताया तो उन्होंने कहा, “सबसे साफ शहर होने के मामले में केवल चिप्स के पैकेट को नहीं गिनते, मलबे को भी गिनते हैं. (शहर में) हर जगह निर्माण चल रहा है.” 

भारत-पे के सह संस्थापक ने हालांकि तुरंत स्पष्ट किया कि वह यह नहीं बोल रहे कि इंदौर में गंदगी है. उन्होंने कहा कि उनके कहने का मतलब यह है कि शहर में कई निर्माण कार्य चल रहे हैं. ग्रोवर ने कहा, “अगर आप मुझसे निजी तौर पर पूछेंगे तो मैं भोपाल को (इंदौर के मुकाबले) कहीं ज्यादा पसंद करता हूं. भोपाल में झीलें हैं और वहां के प्राकृतिक स्थल बेहतर हैं.” 

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!