8 हजार सफाईकर्मियों की मेहनत, 40 लाख शहरवासियों का योगदान, कचरे का पहाड़ भी किया खत्म

इंदौर के स्वच्छता खिताब को लेकर मोटिवेशनल स्पीकर अशनीर ग्रोवर की टिप्पणी सिर्फ सर्वे को लेकर की गई टिप्पणी नहीं, बल्कि सफाई में इंदौर की दिन-रात की मेहनत पर सवाल है। सफाई में नंबर 1 की उपलब्धि इंदौर ने रातोरात हासिल नहीं की। वर्ष 2016 के पहले शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर थे।

इसके बाद इंदौर ने योजनाबद्ध तरीके से सफाई पर काम किया। 24 घंटे मेहनत करके यह मुकाम हासिल किया है। स्वच्छता सर्वेक्षण में हर बार मजबूत दावेदारी 8 हजार सफाईकर्मियों की मेहनत और समर्पण का नजीता है। इंदौर देश का एकमात्र शहर है, जिसने ट्रेंचिंग ग्राउंड पर 15 लाख टन कचरे का पहाड़ पूरी तरह खत्म कर दिया है।

शहर में सफाई के लिए यह प्रयास कागजों में नहीं, हकीकत में हो रहे

  • 100 फीसदी कचरे की प्रोसेसिंग की जा रही।
  • कूड़ेदानों की निगरानी के लिए 700 से अधिक कर्मचारी जगह-जगह तैनात हैं।
  • 1150 मीट्रिक टन कचरे का हर दिन निपटान किया जा रहा शहर में अलग-अलग जगह।
  • 10 स्थानों पर गारबेज ट्रांसफर स्टेशन बनाए गए। थ्री आर के मॉडल के तहत बगीचे बनाए गए। हर वार्ड में बैकलेन को सुंदर बनाया गया।
  • सीएंडडी कलेक्शन सेंटर बनाए और ट्रेंचिंग ग्राउंड पर 100 टन क्षमता का सीएंडडी प्लांट लगाया। यहां पेवर ब्लॉक व ईंट बनाना शुरू हुई।

यूं ही नहीं है इंदौर सफाई में नंबर 1

  • 6 साल में 20 देशों से 600 से ज्यादा प्रतिनिधिमंडल यह देखने आ चुके हैं कि आखिर इंदौर ऐसा क्या कर रहा है, जो सफाई में लगातार नंबर 1 आ रहा।
  • नीति आयोग, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, राज्यपाल, आईआईटी, आईआईएम, विभिन्न शिक्षण संस्थान इंदौर के जनभागीदारी मॉडल का अध्ययन करने आ चुके हैं कि कैसे वर्ष 2016 में 25वें स्थान पर रहने वाले एक शहर ने लगातार शीर्ष स्थान हासिल किया और बरकरार रखा।

हमारी सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाने वाले जान लें…

  • 200 से ज्यादा शहरों के लिए हम सफाई की यूनिवर्सिटी हैं।
  • 550 टन क्षमता का एशिया का सबसे बड़ा बायो सीएनजी प्लांट।
  • 56 हजार घरों में कंपोस्टिंग यूनिट बनाने वाला एकमात्र शहर।
  • 1750 से ज्यादा सार्वजनिक व 5600 से ज्यादा घरेलू सीवर के आउटफॉल्स रोककर देश की पहली वाटर प्लस सिटी बने।
  • 6 तरह के बिन में कचरा इकट्‌ठा किया जा रहा। रहवासी खुद कचरा अलग-अलग कर रहे।
  • देश की पहली पहली डस्टबिन फ्री और सेवन स्टार सिटी।

हमने मेहनत से हासिल किया ये मुकाम

सफाई को लेकर इंदौर ने जो काम किया है, वैसा कहीं नहीं देखा। सफाई का जो कल्चर इंदौर में है, वैसा कहीं नहीं।
– डॉ. संजय दीक्षित, डीन, एमजीएम

सफाई को लेकर ऐसी टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है। हमने सफाई में जितने नवाचार किए, उतने कहीं नहीं हुए हैं।
– दीपेश व्यास, रणजीत हनुमान मंदिर

स्वच्छता मिशन में सबकी हिस्सेदारी है। सफाई पर अंगुली उठाना हर इंदौरी की भावना को आहत करना है।
– सुमित सूरी, होटल एसोसिएशन

अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सफाईकर्मियों और रहवासियों के प्रयासों से यह हो पाया है।
– अमित चावला, सचिव, फेडरेशन ऑफ फार्मा एंटरप्रेन्योर

इंदौर ने जो किया, वह मेहनत से किया है। किसी के कुछ कह देने कुछ नहीं होता।
– अभिषेक झवेरी, मैनेजिंग डायरेक्टर एम झवेरी ग्रुप

किसी बाहरी व्यक्ति को इस तरह की टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। ऐसा बयान शहर की शान के खिलाफ है।
– पद्मश्री जनक पलटा, समाजसेवी

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!