‘पहले उनके बाप दादा का इतिहास निकाला जाए’ सनातन धर्म पर सवाल करने वालों को पंडित प्रदीप मिश्रा का करारा जवाब

इंदौर : पंडित प्रदीप मिश्रा ने सनातन धर्म पर सवाल उठाने वालों को करारा जवाब दिया है. पंडित प्रदीप मिश्रा इंदौर में एक आयोजन के बाद पत्रकारों से रूबरू हुए. इस दौरान उन्होंने कहा कि संत वो होना चाहिए जो राष्ट्र की बात करे. अगर राजनीति में आए तो वो राष्ट्रहित की बात करे. देश में ऐसे कई संत आए जो राजनीति में आए तो देशहित की बात करते दिखे, लेकिन वो राष्ट्र को कुछ नहीं दे सके. दरअसल, पंडित प्रदीप मिश्रा ने संतों पर पूछे गए एक सवाल पर कहा कि संत राजनीति में आएं तो उनका स्वागत है. संत देशहित की बात करते हैं, लेकिन कुछ संत ऐसे भी आए हैं जिन्होनें अपना ही भरणपोषण किया देशहित की बात नहीं की. ऐसे संतों का राजनीति में आने का मकसद केवल अपना पेट भरना ही था.

पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा “सनातनी वो है जो राष्ट्रहित की बात करे. इसमें बीजेपी और कांग्रेस न देखें. सनातनी देशभाव लेकर चलता है. देश में सनातन धर्म को साथ लेकर चलना जरूरी है. आज बच्चे समय के साथ बदल रहे हैं. बच्चों को संस्कार देने का काम सनातन धर्म कर रहा है.”

‘पहले उनके बाप दादा का इतिहास निकाला जाए’
सनातन के खिलाफ जाने वालों के लिए उन्होंने कहा कि पहले उनके बाप दादा का इतिहास निकाला जाए और देखा जाए कि क्या वे सनातनी थे या नहींं. सजा देने की बात पर उन्होनें कहा कि हम इतने बड़े नही हैं कि उन्हें सजा क्या दी जाए ये बताएं, लेकिन भोलेबाबा के निवेदन करेंगे कि ऐसे लोगों को सद्बुद्धि जरूर दें.

ओंकारेश्वर में एकात्मधाम के मूर्ति की उंचाई और स्थान चयन को लेकर उन्होनें कहा कि शंकराचार्यों ने अगर निर्णय लिया है तो कुछ सोच कर लिया है और उसका सम्मान करना चाहिए और ऐसी कोई समस्या नहीं है कि जिसका समाधान न हो.  भारत और इंडिया पर छिडे़ विवाद पर पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि भारत आज से नही अनादिकाल से है. इंडिया तो अंग्रेजों की देन है. भारत तो भारत है ही. वही जब हम भारत कहते थे तो अंग्रेजों को शर्मिंदगी महसूस होती थी. भारत कहने पर हमें गर्व की अनुभूति होती है.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!