कलेक्टर और कमिश्नर बोले- इंदौर को नंबर वन बनाने का श्रेय सबसे पहले नागरिकों को जाता है

इंदौर : रोटरी डिस्ट 3040 के कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में आए कलेक्टर इलैया राजा टी और निगम कमिश्नर हर्षिता सिंह ने जनभागीदारी के विषय पर चर्चा की। दोनों ने कहा कि इंदौर आज जिस भी मुकाम पर है इंदौर के लोगों की वजह से है। इसका सबसे अधिक श्रेय इंदौर की जनता को ही जाता है। दोनों ने अपील की कि इसी तरह से अपने शहर को बेहतर बनाने के लिए आप सभी आगे आएं और एक दिन इसे दुनिया का नंबर वन शहर बनाएं। प्रशासन, सरकार और अन्य सभी जनता के हरसंभव सहयोग के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। होटल अंबर सायाजी में हुए इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुंबई से पधारे इंटरनेशनल डायरेक्टर राजू सुब्रह्मण्य और रीजनल कोऑर्डिनेटर राजेश अग्रवाल रहे। इंदौर कलेक्टर इलियाराजा टी ने स्मार्ट क्लास बनाने की बात करते हुए रोटरी को इस काम के लिए आमंत्रित किया। 

रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3040 के पब्लिक इमेज वाइस चेयरपर्सन घनश्याम सिंह ने बताया कि निगम कमिश्नर हर्षिका सिंह ने रोटरी के कार्यों की तारीफ करते हुए रोटरी से जुड़े अपने बचपन के अनुभवों को साझा किया तथा इंदौर शहर में चल रहे स्वच्छता कार्यक्रमों में किस तरह रोटरी भागीदारी कर सकता है इस विषय पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि हर बार की तरह यदि इंदौर को इस बार भी नंबर वन पर आना है तो इसमें नागरिकों की भूमिका ही सबसे महत्वपूर्ण होगी। 

रोटरी गवर्नर रितु ग्रोवर ने सदस्यों को सेवा कार्यों के लिए प्रेरित किया तथा उनमें सहयोग का भी आश्वासन दिया। मेंबरशिप चेयर डॉ गजेंद्र नारंग ने अपने अनुभव साझा कर सदस्यों में नए उत्साह का संचार  किया। डिस्ट्रिक्ट ट्रेनर संजीव गुप्ता, अगले गवर्नर अनीश मलिक एवं सुशील मल्होत्रा तथा इवेंट चेयरपर्सन सारथी का नारंग ने उपस्थित अतिथियों को नए नए सेवा के आयाम के लिए प्रेरणा दी। कार्यक्रम में देशभर से रोटरी क्लब के सदस्यों ने भाग लिया। 

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!