कांग्रेस की 6 गारंटियों में से तीन पर शिवराज सरकार का ‘कब्जा’, ऐसे समझें पूरी गणित

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की बिसात बिछ चुकी है. ऐसे में सभी दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. इस बीच कांग्रेस और बीजेपी में जनता से वादे करने की होड़ मची हुई है. कांग्रेस ने जहां छह गारंटी दी थी, वहीं रविवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जनता के लिए कई बड़े एलान कर दिए. दिलचस्प बात ये है कि बीजेपी के वादों में से तीन वादे ऐसे हैं जो कांग्रेस की गारंटी के जवाब हैं. आइए जानते हैं वे कौन-कौन से वादे हैं.

1. चुनावी साल में शिवराज सरकार ने लाडली बहना योजना लॉन्च कर बड़ा चुनावी दांव चला, जिसके जवाब में कांग्रेस ने नारी सम्मान योजना का एलान किया. इसके तहत कांग्रेस ने प्रदेश की महिलाओं को 1500 रुपये महीने देने का वादा किया. वहीं इसके बाद सीएम शिवराज ने लाडली बहना योजना में मिलने वाली राशि को बढ़ाकर 1250 कर दिया है. यही नहीं सरकार इसे 1500 तक करने की प्लानिंग में है.

2. इसके अलावा कांग्रेस ने अपनी गारंटियों में 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने का भी घोषणा की थी, वहीं इसका तोड़ निकालने के लिए बीजेपी की शिवराज सरकार ने 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने का एलान कर दिया है. यही नहीं सरकार ने इसे परमानेंट करने का भी एलान किया है.

3. कांग्रेस की छह गारंटियों में से एक बड़ी गारंटी फ्री बिजली थी, पार्टी ने एलान किया था कि अगर हमारी सरकार आई तो हम 100 यूनिट तक बिजली फ्री देंगे और 200 यूनिट तक बिजली का बिल आधा कर देंगे. वहीं इस गारंटी के जवाब में शिवराज सरकार ने गरीब महिलाओं का बिजली का बिल 100 रुपये महीना करने का एलान कर दिया है. 

ऐसे में कांग्रेस की छह गारंटियों में से बीजेपी ने 3 का तो तोड़ निकाल लिया है. अब बची तीन गारंटी जिसमें, ओपीएस यानी पुरानी पेंशन योजना, किसानों की कर्जमाफी और दिव्यांगों की पेंशन में इजाफा करना शामिल है. वहीं अब शिवराज सरकार इन गारंटियों का भी तोड़ निकालने की तैयारी में है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!