कांग्रेस के कद्दावर नेता का अब बेटी से ही सामना, खुद लड़ेंगी चुनाव, प्रापर्टी पर भी जताया हक

इंदौर: कांग्रेस के कद्दावर नेता प्रेमचंद गुड्डू और बेटी रीना सेतिया का विवाद खुलकर सामने आ गया है। एक ओर जहां दोनों के बीच विधानसभा टिकट के लिए विवाद चल रहा है वहीं दूसरी ओर अब प्रापर्टी का विवाद भी शुरू हो गया है। शनिवार देर रात दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए तिलक नगर थाने में आवेदन दिया। मामला तिलक नगर थाना क्षेत्र में चल रहे रीना के कालेज का है। यह कालेज उनके पिता प्रेमचंद गुड्ड के अजीत क्लब में चल रहा है। 

भाई अजीत का बहन और जीजा से हुआ विवाद
अजीत एंड अजय क्लब में पिता प्रेमचंद गुड्डू ने बेटी रीना के लिए एक कालेज शुरू किया था। जब दोनों के बीच राजनीतिक विवाद शुरू हुए तो यह विवाद प्रापर्टी पर भी आ गए। गुरुवार को एक जाहिर सूचना अजीत क्लब की ओर से जारी की गई, जिसमें रेडिएंट कॉलेज चेयरमैन रीना सेतिया और सीईओ आशीष सेतिया की लीज निरस्ती की सूचना जारी की गई। साथ ही छात्रों को सावधान किया गया कि कॉलेज में एडमिशन नहीं लें। इस पर हमारी जिम्मेदारी नहीं होगी। इसके बाद रीना और आशीष के अकाउंटेंट शनिवार को क्लब में चल रहे अपने कालेज में कुछ दस्तावेज लेने गए। आशीष का कहना है कि जब हम वहां पहुंचे तो अजीत बौरासी और अन्य 10-15 लोग वहां पहुंच गए और चोरी के आरोप लगा कर कर्मचारियों से विवाद किया। हमें फोन आया तो मैं और रीना वहां गए और समझाया कि अभी तो कॉलेज भवन हमारा ही है और हम वहां चोरी क्यों करेंगे कागज तो हमारे ही हैं। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष थाने पहुंच गए और एक-दूसरे खिलाफ आवेदन दिया। आशीष और रीना का कहना है कि लीज निरस्ती की यह प्रक्रिया वैधानिक नहीं है। वहीं गुड्डू का कहना है कि यह व्यावहारिक मामला है, हमने लीज निरस्त का पहले ही बता दिया था। कॉलेज का नाम पेपर लीक में भी आ चुका है। इसी वजह से हमने लीज निरस्त कर दी है। वहीं रीना और आशीष का कहना है कि हमारी लीज 30 साल की है जो साल 2009 में हुई थी। हमें बेवजह परेशान किया जा रहा है।

premchand guddu Reena Bourasi Setia property political controversy

प्रचार के दौरान रीना

पिता और बेटी एक ही सीट से चाहते हैं टिकट
सांवेर में रीना तीन साल से लगातार सक्रिय हैं। वे यहां पर राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा के समय एक रात रुकवा चुकी हैं और कमलनाथ को भी अपने कार्यक्रमों में लगातार बुलवाती रहती हैं। वे सांवेर से चुनाव लड़ना चाहती हैं और प्रेमचंद गुड्डू खुद के लिए और बेटे के लिए भी सांवेर, रतलाम की आलोट या उज्जैन की घटिया से टिकट चाहते हैं। यह तीनों ही एससी सीट है। कांग्रेस एक ही परिवार के दो लोगों को टिकट नहीं देना चाहती इसलिए पिता प्रेमचंद गुड्डू बेटी को टिकट की मांग बंद करने के लिए कह रहे हैं। रीना इस पर सहमत नहीं हैं और वह साफ कर चुकी हैं कि वे सांवेर से ही चुनाव लड़ेंगी।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!