कुत्ता घुमाने के विवाद में गार्ड ने छत से की फायरिंग, दो की मौत, छह घायल

इंदौर में एक सप्ताह में ही लगातार तीसरा बड़ा हत्याकांड हो गया। शहर में गुरुवार देर रात सनसनीखेज गोलीकांड’ गया। खजराना थाना क्षेत्र की कृष्णबाग कॉलोनी में कुत्तों को घुमाने को लेकर बैंक के गार्ड ने पड़ोसियों से विवाद के बाद अपनी 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से दनादन गोलियां चला दीं। बैंक ऑफ बड़ौदा की सुखलिया शाखा के गार्ड राजपाल राजावत ने घर की छत से पहले दो हवाई फायर किए। इसके बाद भीड़ पर गोलियां बरसा दीं। इसमें वहां खड़े जीजा- साले की मौत हो गई। वहीं छह अन्य घायल हैं। मृतक राहुल (28) पिता महेश वर्मा और विमल (35) पिता देवकरण अमचा बीच बचाव करने आए थे। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई।

एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया, आरोपी राजपाल को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी बंदूक और लाइसेंस भी जब्त कर लिया गया है। आरोपी और मृतकों के घर आमने-सामने ही विमल का निपानिया में सैलून है। 8 साल पहले उसकी शादी राहुल की बहन आरती से हुई थी। उसकी दो बेटियां हैं।

The guard fired from the roof in the dispute of walking the dog, two died, six injured

विमल और राहुल ने गोलीबारी में दम तोड़ दिया

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रात करीब 11 बजे आरोपी गार्ड राजपाल कुत्ते को घुमा रहा था। इस दौरान एक अन्य कुत्ता आ गया और दोनों कुत्ते लड़ने लगे। इस दौरान एक परिवार ने आपत्ति ली तो बहस हो गई। विवाद बढ़ा तो गार्ड भागते हुए घर गया और बंदूक लेकर पहली मंजिल पर पहुंचा और गोलियां चलाने लगा। लोग जान बचाने इधर-उधर भागने लगे। राहुल और विमल को गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। ज्योति (30) पति राहुल, सीमा ( 36 ) पति सुखराम, कमल (50) पिता कड़वा, मोहित (21) पिता भीम सिंह, ललित (40) पिता नारायण बोरसे और प्रमोद सभी एमवायएच में भर्ती है।

लगातार हत्याएं
एक सप्ताह में ही इंदौर में तीन बड़े हत्याकांड हो चुके हैं। कनाड़िया रोड पर दूल्हे की हत्या के बाद एक इंटीरियर डिजाइनर की हत्या हो गई। इसके बाद गुरुवार देर रात यह घटना हुई। लगातार बढ़ रहे अपराधों पर पुलिस भी चिंतित है। इन सभी मामलों के पीछे नशा प्रमुख कारण सामने आ रहा है। 

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!