पड़ोसी ने टोका तो उन्हें धमकाया- ‘अंदर जा, नहीं तो घर आकर तुझे ही निपटा देंगे,बिजली कंपनी के जीएम के घर में घुसे डकैत

इंदौर: लोकमान्य नगर में बुधवार तड़के पौने छह बजे 5 बदमाश बिजली कंपनी के जीएम श्रीकांत विष्णु भडकमकर के यहां डकैती डालने पहुंचे। वे स्लेटी रंग की कार (एमपी 13 एस एक्स 2543) से आए थे। 3 बदमाश रॉड लेकर बंगले में गए। सभी ने नकाब ​और टोपी पहन रखी थी।

पड़ोसी डॉक्टर गौतम तायड़े ने टोका तो बदमाश ने धमकाया कि अंदर जा नहीं तो घर में आकर तुझे ही निपटा देंगे। डॉ. गौतम ने तत्काल डायल-100 पर कॉल किया, लेकिन पुलिस 9.15 बजे पहुंची। श्रीकांत भडकमकर जबलपुर में पदस्थ हैं। उनकी पत्नी बेंगलुरू में बच्चों के पास गई थीं।

  • 6.10 बजे डायल 100 पर कॉल किया
  • 7.12 बजे राजेंद्र नगर थाने ने पूछा
  • 8.20 पर अन्नपूर्णा पुलिस ने संपर्क किया
  • 9.15 बजे पहुंची पुलिस की टीम

थानों में ही दौड़ती रही शिकायत

सवा सात बजे राजेंद्र नगर पुलिस ने संपर्क किया। उन्होंने अन्नपूर्णा पुलिस को सूचना दी। 8.20 बजे अन्नपूर्णा पुलिस ने फोन किया। तब तक चोर जा चुके थे। रहवासी देवेंद्र दीक्षित ने बताया, डायल 100 पर दूसरी बार कॉल किया तो उन्होंने हमें ही थाने जाकर शिकायत करने को कहा।

भवानीपुर में भी बोला धावा

इन बदमाशों ने इससे पहले भवानीपुर में भी धावा बोला था। ये रात ढाई बजे 63-बी में रहने वाले कारोबारी अभिजीत सुतार के बंगले का मेन गेट तोड़कर अंदर घुसे। सेंट्रल लाक मजबूत होने के कारण वे अंदर दाखिल नहीं हो पाए। अभिजित ने बताया, चोर पूरी रैकी के बाद आए थे।

दो स्थानों पर चोरी का प्रयास हुआ है। कोई माल नहीं गया है। सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिसके आधार पर बदमाशों की तलाश कर रहे हैं।

– राजेश कुमार सिंह, डीसीपी, जोन-4

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!