आयुष्मान खुराना ने इंदौर में खोला सबसे बड़ा राज, बोले जब मैं छोटा था तो इस तरह करता था गर्लफ्रेंड से बात

इंदौर: आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे अपनी फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ के लिए प्रमोशन के लिए गुरुवार को इंदौर पहुंचे. यहां उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म से जुड़े हर सवाल का तसल्ली से जवाब दिया. उन्होनें कहा कि ये मूवी उनके फेवरेट करेक्टर पर बेस्ड है. उन्होंने कहा कि कॉमेडी-ड्रामा ड्रीम गर्ल के इस सीक्वल ने पहले ही अपने ट्रेलर और गानों से लोगों का ध्यान आकर्षित किया है. आपको बता दें कि फिल्म के ट्रेलर को फैंस और क्रिटिक्स खासा पसंद कर रहे हैं. 

लड़की बनकर गर्लफ्रेंड से करते थे बात
मीडिया से चर्चा करते हुए आयुष्मान खुराना ने एक सवाल के जवाब में कहा,”मैं इस भूमिका में बेहद खुश हूं. मुझसे पहले भी कई अभिनेताओं ने महिलाओं की भूमिका अदा की है. उन्होंने कहा कि बचपन में मैं अपनी प्रेमिका से भी फोन पर लडकी की आवाज में बात करता था क्योंकि जब उसके घर कॉल करता था तो फोन उसकी मम्मी या उसके पापा उठाते थे, इसलिए लडकी बनकर उन्हें कॉल किया करता था.” 

यह है ‘ड्रीम गर्ल 2’ की कहानी
‘ड्रीम गर्ल 2’ आयुष्मान की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ का सीक्वल है. आयुष्मान ने करमवीर नामक एक व्यक्ति की भूमिका निभाई है, जो पैसों की तंगी के कारण एक कॉल सेंटर में नौकरी करता है. कॉल पर एक महिला होने का नाटक करता है. वह ग्राहकों के बीच बेहद लोकप्रिय हो जाता है लेकिन फिर कुछ लोगों के कारण उसे परेशानी उठानी पड़ती है. इस बार करमवीर मथुरा में अपना जीवन जीने की कोशिश कर रहा है. उसे अनन्या पांडे द्वारा अभिनीत परी से प्यार हो जाता है. लेकिन जीवन उसे गंभीरता से नहीं लेने पर तुला हुआ है. फिल्म आगे बढ़ती है और करमवीर पूजा बन जाता है. इससे उसके पहले से ही अस्त-व्यस्त जीवन में और अधिक परेशानी शुरू हो जाती है. ड्रीम गर्ल 2 में आयुष्मान न सिर्फ महिला की आवाज में बात करते दिख रहे हैं बल्कि वे महिला की तरह कपड़े भी पहन रहे हैं. फिल्म में परेश रावल, राजपाल यादव, विजय राज, मनजोत सिंह, अभिषेक बनर्जी, मनोज जोशी, सीमा पाहवा और अन्नू कपूर जैसे अनुभवी कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. ‘ड्रीम गर्ल-2’ 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!