हातोद तहसील के रेवती रेंज में चल रहे अवैध स्टोन क्रशर को प्रशासन ने किया सील

इंदौर: जिला प्रशासन ने हातोद तहसील के रेवती रेंज में चल रहे अवैध स्टोन क्रशर को सील करने की कार्रवाई बुधवार को की है। जिला खनि अधिकारी धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि अवैध रूप से रेवती रेंज से लगी जमीन पर स्टोन क्रशर चल रहा है। इंस्पेक्टर ने जांच के बाद यह कार्रवाई की है। चौहान के मुताबिक किसी करण ठाकुर के नाम पर यह खदान थी।

इससे पहले दयोदय गोशाला चैरिटेबल फाउंडेशन ट्रस्ट ने इसकी शिकायत राज्यपाल, मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव पर्यावरण को की थी। इसमें कहा गया था कि ग्राम अलवासा तहसील हातोद में अवैध रूप से ब्लास्टिंग की जा रही है और अवैध क्रशर मशीनें भी लगाई हुई है। ब्लास्टिंग से गौ वंश के साथ यहां चलने वाले स्कूल और कॉलेज के छात्रों को परेशानी हो रही है। हमारे धर्मस्थल को भी नुकसान हो सकता है। हालांकि अभी इस मामले में विभाग के क्षेत्रिय अधिकारी पर कार्रवाई नहीं हुई है।

रेत का ओवरलोड करने पर 18 डंपर और गिट्टी के 2 डंपर जब्त

अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसकी रोकथाम के लिए संयुक्त दल बने हैं जिसमें खनिज विभाग, राजस्व विभाग तथा परिवहन विभाग द्वारा विगत दिवस विशेष अभियान चलाकर आकस्मिक निरीक्षण कर खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की जांच की गई।

संयुक्त दल द्वारा जांच के दौरान खनिज रेत के ओवरलोड 18 डंपर और अवैध रूप से गिट्टी परिवहन कर रहे 2 डंपर वाहनों को जब्त कर परिवहन विभाग के कैंपस तथा थाना खुड़ैल की अभिरक्षा में दिया गया है। इन सभी जब्तशुदा वाहनों पर मध्य प्रदेश (अवैध खनन,परिवहन और भंडारण) नियम 2022 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जाएगी। इस कार्रवाई में खनि अधिकारी, खनि निरीक्षक, नायब तहसीलदार खुड़ैल, सहायक परिवहन अधिकारी व होमगार्ड के जवान सम्मिलित रहे।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!