50 प्रतिशत कमीशन ट्वीट मामले में इंदौर में प्रियंका गांधी, कमल नाथ और अरुण यादव के खिलाफ प्रकरण दर्ज

इंदौर: कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा के मध्य प्रदेश में 50 प्रतिशत कमीशन की मांग वाले ट्वीट से राजनीति गरमा गई है। इंदौर में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने फर्जी संघ के पत्र के आधार पर ट्वीट करने के मामले में प्रियंका की शिकायत संयोगितागंज थाने में की गई। रात को पुलिस ने प्रियंक गांधी वाड्रा, पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, पूर्व मंत्री अरूण यादव के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। इन पर आरोप है कि फर्जी संगठन और पत्र के आधार पर ट्वीट किए गए। 

भाजपा विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारी निमेश पाठक की शिकायत पर प्रियंका गांधी वाड्रा सहित चार नेताअेां के खिलाफ धारा 420 और धारा 469 के तहत पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।भाजपा नेताअेां द्वारा थाने में की गई शिकायत पर कहा गया कि प्रियंका ने अपने ट्वीट में जिस लघु व मध्यम श्रेणी संविदाकार संघ का उल्लेख किया है। 

वह प्रदेश में नहीं है और न ही 50 प्रतिशत कमीशन की शिकायत हाईकोट को करने वाला व्यकि्त ज्ञानेंद्र अवस्थी सामने आया है। कांग्रेस ने डमी संघ और व्यक्ति के आधार पर भ्रामक आरोप सोशल मीडिया पर वायरल किए है। यदि शिकायतकर्ता खुद सामने आकर आरोप लगाए तो हम भी जवाब दे, लेकिन कांग्रेस सिर्फ भाजपा सरकार की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए झूठे प्रचार का सहारा ले रही है। 

भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि कांग्रेस के पास जनता के बीच जाने का कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह झूठ का सहारा ले रही है। इस काम में कांग्रेस के बड़े नेता भी शामिल है। रणदिवे ने कहा कि इस तरह के झूठ के लिए भाजपा हमेशा लड़ाई लड़ेगी। प्रियंका के ट्वीट और भ्रामक पत्र की शिकायत थाने में की गई है। पुलिस को जांच के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा, कमल नाथ और अरूण यादव  के खिलाफ केस दर्ज किया है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!