चलती बाइक पर आया हार्ट अटैक, गैरेज मालिक की गई जान

इंदौर में हार्ट अटैक का एक चौंकाने वाला सामने आया है। एक गैरेज मालिक अपने गैरेज से ऑटो पार्ट्स का सामान लेने के लिए बाजार गया। मल्हारगंज इलाके में उसे बाइक पर ही हार्ट अटैक आ गया और वो चलती बाइक से गिर पड़ा। लोगों ने उसे तुरंत एमवाय अस्पताल पहुंचाया लेकिन वह बच नहीं सका।

मामला गुरुवार दोपहर का है। मल्हारगंज पुलिस के मुताबिक घटना अंतिम चौराहे की है। यहां संजय (40) पुत्र शिवनारायण डिडवानिया निवासी इंद्रा नगर चलती बाइक से गिर गए। उन्हें लोगों ने एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टरों ने कुछ देर बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिश्तेदारों ने बताया कि संजय अपने घर के यहां गैरेज चलाते थे। उनके परिवार में उनका एक बेटा ओर बेटी है जो पढ़ाई कर रहे हैं। वह अपने परिवार के साथ रहते थे। उन्हें पुलिस ने घटना की जानकारी दी। अचानक हुई इस घटना से परिजन भी हतप्रभ हैं।

कम उम्र में हार्ट अटैक के केस बढ़ रहे
कम उम्र में हार्ट अटैक आने के केस लगातार बढ़ रहे हैं। हाल ही के दिनों में इंदौर में कई किशोरों और युवाओं को भी हार्ट अटैक ने अपना शिकार बनाया है। डाक्टर प्रदूषण, अनियमित खानपान जीवनशैली और तनाव को इसके पीछे मुख्य वजह मानते हैं। कुछ समय पहले इंदौर में स्कूल में एक बालिका को भी हार्टअटैक आने का चौंकाने वाला मामला भी सामने आया था।

किसी भी संकेत को न टालें
डाक्टर्स का कहना है कि शरीर में थकावट, कमजोरी या अन्य किसी भी संकेत को टालना नहीं चाहिए। समय समय पर जरूरी जांचे करवाने, नियमित व्यायाम करने और तनाव कम लेने से हार्ट अटैक के खतरे को कम किया जा सकता है। इसके साथ ही जिन मरीजों की शुगर, ब्लड प्रेशन आदि की दवाएं चल रही हैं उन्हें भी इनका नियमित ध्यान रखना चाहिए।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!