इंदौर में प्रचारक रहे प्रमोद झा को आरएसएस ने निकाला, सुरेंद्र मणि बने भोपाल के प्रचारक

इंदौर समेत मध्यप्रदेश में कई जगह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने बड़े बदलाव किए हैं। इंदौर में लंबे समय तक प्रचारक रहे प्रमोद झा को आरएसएस ने वापस घर भेज दिया है। प्रमोद झा की लंबे समय से संघ के वरिष्ठों से अनबन चल रही थी जिसकी वजह से उन्हें विभाग प्रचारक से हटाकर संस्कार भारती के क्षेत्र संगठन मंत्री का दायित्व दिया था। अब उन्हें सभी दायित्वों से मुक्त कर दिया गया है। कुछ समय पहले नर्मदापुरम में संघ की बैठक हुई थी जिसमें यह निर्णय लिया गया। इसके साथ भोजपुर जिला प्रचारक पहलवान सिंह रघुवंशी को भी संघ ने मुक्त कर दिया है।

कई प्रचारकों को नई जगह भेजा
इस पूरे फेरबदल में संघ ने कई प्रचारकों को नई जगह पर भेजा है। कुछ को बड़ी जिम्मेदारी मिली है तो कुछ के दायित्व कम कर दिए गए हैं। मंडला विभाग प्रचारक अमित को विद्या भारती महाकौशल में भेजा गया है। सतना के संजय को छत्तीसगढ़ भेजा है। रीवा विभाग प्रचारक हरिनारायण को बनाया है। छिंदवाड़ा विभाग प्रचारक लखन जी को बनाया गया है। मंडला विभाग प्रचारक पंकज पांडे, नर्मदापुरम सह विभाग प्रचारक नरेंद्र यादव बनाए गए हैं। सागर के विभाग प्रचारक राजेश शर्मा को सेवा प्रमुख का दायित्व दिया गया है।

भोपाल की जिम्मेदारी अब सुरेंद्र मणि के पास
भोपाल के श्रवण सैनी को मध्य भारत प्रांत से बाहर भेज दिया है वे अब महाकौशल प्रांत के सतना में विभाग प्रचारक होंगे। वे लंबे समय से विभाग प्रचारक का जिम्मा संभाल रहे थे। उनकी जगह महाकौशल से सुरेंद्र मणि को भोपाल का विभाग प्रचारक बनाया गया है। वहीं मध्यभारत प्रांत में वानप्रस्थी कार्य का दायित्व संभाल रहे ओमप्रकाश सिसोदिया अब क्षेत्र में सह सेवा प्रमुख बनाए गए हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!