’15 साल की सत्ता के बाद भी उनके के पास नहीं हैं चेहरा’ दीपक बैज का बीजेपी पर तंज

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष ने दीपक बैज ने रविवार को रायपुर के राजीव भवन में पदाधिकारियों की बैठक ली. इस बैठक के बाद तुरंत अपने इरादे जाहिर कर दिए. बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में हमारे पास सीएम भूपेश बघेल का चेहरा है. कांग्रेस के पास सभी स्टार चेहरे हैं.

दीपक बैज ने कहा “लेकिन बीजेपी के पास 15 साल की सत्ता के बाद भी किसी का चेहरा नहीं है. बीजेपी दिया लेकर चेहरा खोज रही है.” दीपक बैज ने कहा कि बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ ले. हम तैयार हैं. उन्होंने आगें कहा कि उन्हें 60 दिनों में 90 विधानसभाओं में पहुंचना है. साथ ही अगर संगठन में थोड़े बहुत बदलाव की जरुरत होगी, तो वो भी जरूर की जाएगी. उन्होंने कहा कि आलाकमान, सीएम और तमाम वरिष्ठ नेताओं को भरोसे में लेकर काम किया जाएगा.

कार्यकर्ताओं को करना है बूस्ट-बैज
दीपक बैज ने कहा कि संगठन के लोगों को रिचार्ज करना है और कार्यकर्ताओं के मोराल को और बूस्ट करना है. साथ ही उन्होंने कहा कि संगठन पिछले पांच सालों से काम कर रहा है. हमारा संगठन बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक पूरी तरह से मुस्तैद है. हमारे कार्यकरता भी तैयार हैं. साथ ही दीपक बैज ने आम आदमी पार्टी पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है. आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में भी कोशिश की, लेकिन हिमाचल में उनकी दाल नहीं गली.

उन्होंने कहा कि आप सभी राज्यों में कोशिश कर रही है. क्योंकि आप राष्ट्रीय पार्टी बनने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में आप को जमीन नहीं मिल रही है. गौरतलब है कि इस साल के अंत में छत्तीसगढ़ में विधानसभा के चुनाव है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!