CM केजरीवाल को अध्यादेश पर समर्थन, लेकिन यहां AAP कर सकती है कांग्रेस का नुकसान, सर्वे में खुलासा

दिल्ली में अध्यादेश को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल को कांग्रेस का समर्थन मिल गया है. इस बीच सर्वे में दिलचस्प आंकड़ा सामने आया है. सर्वे के मुताबिक, अगर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ती है तो इससे कांग्रेस को नुकसान होगा. तीनों राज्यों में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है. दोनों जगहों पर दोबारा से सत्ता में वापसी करना कांग्रेस के लिए चुनौती है तो वहीं मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार से कांग्रेस का सामना होगा. जहां तक आम आदमी पार्टी का सवाल है तो वो भी इन तीनों राज्यों में चुनावी तैयारियों को धार देना शुरू कर चुकी है. 

एमपी, छत्तीसगढ़, राजस्थान में आप के चुनाव लड़ने से नुकसान किसे होगा?

ऐसे सियासी माहौल में सी वोटर ने एक त्वरित सर्वे किया. इस सर्वे में लोगों से सवाल किया गया कि अगर मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ती है तो किस पार्टी को नुकसा होगा. लोगों ने हैरान करने वाले जवाब दिए.

  • कांग्रेस-41 फीसदी
  • बीजेपी-22  फीसदी
  • दोनों-22  फीसदी
  • पता नहीं-15 फीसदी

सर्वे के नतीजे बता रहे हैं कि सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस को होगा. वहीं बीजेपी को भी 22 फीसदी नुकसान आप के तीनों राज्यों में चुनाव लड़ने से होगा. दोनों दलों को भी आप की वजह से नुकसान उठना पड़ सकता है, ऐसा 22 फीसदी लोगों का मानना है.सोमवार (17 जुलाई) को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली अध्यादेश पर आम आदमी पार्टीका समर्थन करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का सोमवार को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर जी जान से लड़ना चाहिए. आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली के लोगों का साथ देने के लिए शुक्रिया खरगे जी. यह अध्यादेश भारत विरोधी और राष्ट्र विरोधी है तथा इससे जी जान से लड़ना होगा.’’

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!