कांग्रेस विधायक ने मेयर पत्नी के साथ खेत में की रोपाई

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव काफ़ी नज़दीक आ गए हैं. इसलिए नेता भी अब अपने मतदाताओं के पास आने लगे हैं. नेता एसी ऑफिस और घर गाड़ी से बाहर निकलकर , मतदाताओं की नब्ज टटोलने में लग गए हैं. ऐसे में भला प्रदेश के चर्चित कांग्रेस विधायक डॉ विनय जायसवाल भी अब दिन का ज्यादातर समय मतदाताओं के सुख दुख में बिताने का भरसक प्रयास कर रहे हैं. ऐसे में विधायक का किसान रूप देखने को मिला. वो अपनी महापौर पत्नी के साथ खेत में रोपा लगाते नजर आए. और उनका ये रूप उनके नेता राहुल गांधी की नकल के रूप में सुर्खियां बटोर रहा है. 

कुछ दिन पहले कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी पूरे कैमरा टीम और सेटअप के साथ खेत में धान की पौधा लगाते नजर आए थे. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया मे कई दिन तक लोगों के कमेंट और चर्चा का विषय बनी रही. उधर उनके इसी रूप का नकल छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में देखने को मिली. यहां के कांग्रेस विधायक ठीक राहुल गांधी की तर्ज पर किसान की भूमिका में नज़र आए. उनके साथ उनकी मेयर पत्नी कंचन जायसवाल और चिरमिरी नगर निगम के सभापति गायत्री बिरहा भी खेत में उनका हाथ बंटाते नज़र आई. 

हल से खेत की जुताई करते भी देखे गए
डॉ विनय जायसवाल छत्तीसगढ़ के महेंद्रगढ़ से कांग्रेस के विधायक हैं. उनकी विधानसभा क्षेत्र में खड़गवां विकासखंड आता है. इस ब्लाक के अंदर कौड़ीमार नाम का गांव है. जहां विधायक डॉ विनय जायसवाल, महापौर कंचन जायसवाल और सभापति गायत्री बिरहा एक किसान के खेत में उतर गए. पहले तीनों ने किसान के खेत में रखा धान के पौधे के बीडा(बंडल) से धान का पौधा निकाल कर उसकी रोपाई करते नजर आए. कुछ देर तक धान का रोपा लगाने के बाद विधायक से किसान बने विधायक डॉ विनय जायसवाल किसान के दूसरे खेत में  अपनी महापौर पत्नी और सभापति के साथ ट्रैक्टर से खेत की जुताई करते भी देखे गए. इतना ही नहीं उन्होंने बैल जोड़ा में लगे हल से खेत की जुताई करते भी देखे गए. अब उनके इस रूप की चर्चा वायरल तस्वीरों के साथ क्षेत्र में जमकर हो रही है. 

सुर्ख़ियों में रहने की आदत है
डॉ विनय जायसवाल जब से विधायक बने है. अपने बयानों और करतब की वजह से चर्चा में बने रहते हैं. आज कुछ दिन पहले वो अपने मुस्लिम कार्यकर्ता की मां के निधन होने पर उनके जनाजे को कंधा देते नजर आए थे. उसके और कुछ दिन पहले वो पानी समस्या से नाराज़ महिलाओं से बात करते हुए पालिका के कर्मचारी को झाड़ू से मारने की नसीहत देते वायरल हुए थे. इतना ही नहीं दो दिन पहले भाजपाईयों ने विधानसभा में हुए भ्रष्टाचार के विरोध में भ्रष्टाचार की बारात निकाले थे. जिसमें विधायक और उनकी पत्नी का मुखौटा लगाकर दोनों को भ्रष्टाचार का दुल्हा दुल्हन बनाया गया  था. बहरहाल खेत में किसान बनकर रोपा लगाने वाले अवतार के बाद विधायक जी लोगों के बीच कितना लोकप्रिय होंगे. ये तो चुनाव नतीजे तय करेंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!