MVA को सपा का अल्टीमेटम, अबू आजमी बोले- हम भिखारी नहीं, 5 सीटें नहीं मिलीं तो 25 पर लड़ेंगे चुनाव

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बीच सियासी हलचल तेज है। हालांकि, सीट बंटवारों को लेकर महा विकास अघाड़ी के भीतर से मतभेद की खबरे लगातार आ रही हैं। इन सबके बीच समाजवादी पार्टी ने एमवीए को बड़ी चेतावनी दे दी है। समाजवादी पार्टी ने चेतावनी देते हुए साफ तौर पर कहा कि अगर राज्य में हमें 5 सीटें नहीं मिली हैं तो 25 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। समाजवादी पार्टी नेता अबू आजमी ने कहा कि हमने जो 5 उम्मीदवार घोषित किए हैं, वे जीतने वाले हैं। मैं उतना इंतजार नहीं कर सकता, जितना ये (महा विकास अघाड़ी) लोग कर रहे हैं। सिर्फ़ 2 दिन बचे हैं। यह दुखद है कि जो लोग सरकार बनाने की बात कर रहे हैं, वे टिकट नहीं बांट रहे हैं। इतना विलंब करना महा विकास अघाड़ी की बहुत बड़ी भूल है।अबू आजमी ने कहा कि मैंने पवार साहब (शरद पवार) से अपना दुख व्यक्त किया। मैंने उनसे कहा कि मैंने 5 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। अगर आप मुझे जवाब दे दें तो ठीक है, नहीं तो मेरे पास 25 उम्मीदवार तैयार हैं। मैं डरा हुआ हूँ क्योंकि कांग्रेस ने मुझे दो बार धोखा दिया है। उन्होंने मुझसे कहा कि कल तक इंतज़ार करो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हारती है क्योंकि वे दिल्ली जाते रहते हैं और यहाँ निर्णय नहीं लेते। सपा नेता ने कहा कि मैं और सीटें मांग रहा हूं…लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। (शरद) पवार साहब ने कहा कि कांग्रेस वाले दिल्ली भागते रहते हैं और कल तक वे मुझे अंतिम जवाब दे देंगे। अल्पसंख्यक और डॉ. बीआर अंबेडकर, गांधी जी को मानने वाले लोग कभी भी भाजपा को वोट नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि मैं भिखारी नहीं हूं, मैं आजाद आदमी हूं, अगर कल तक मेरी सीटें क्लियर नहीं होती हैं, तो मेरे पास उम्मीदवार तैयार हैं, मैं फॉर्म दे दूंगा और उन्हें चुनाव लड़वा दूंगा।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!