इंदौर को दो महीने बाद मिलेगा अंतर्राष्ट्रीय लेवल का स्विमिंग पुल, जानिए क्या होंगी सुविधाएं

इंदौर:स्वच्छता में लगातार छह बार देश का सिरमौर रहने वाले इंदौर को अगले दो महीनों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्विमिंग पुल की सौगात मिलने वाली है. शहर के पीपल्याहाना (वर्ल्ड कप चौराहे ) के पास बन रहे इस स्विमिंग पूल का निर्माण कार्य बड़ी तेजी से जारी है. शहर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्विमिंग पूल का निर्माण किया जा रहा है. इस पूल में टाइल्स ओर लाइट लगाने का काम पूरा किया जा चुका है.अक्टूबर से पहले ये पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा. इसके बाद स्विमिंग करने के शौकीन लोग यहां आकर स्विंमिंग करने का आनंद ले सकेंगे. सुविधाओं की बात करें तो इस पूल में सोलर लाइट्स के जरिए रौशनी की जाएगी. वहीं रात में भी लोग यहां स्वीमिंग का आनंद ले सकेंगे. इसके अलावा ये पूरा कैम्पस सीसीटीवी कैमरों से लैस होगा. साथ ही इसमें सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी भी रहेगी. इसमें एक नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है, जिससे पूल की गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी. 

22 करोड़ की लागत बन रहा पूल
पीपल्याहाना में करीब 22 करोड़ की लागत से बन रहे अंतरराष्ट्रीय स्वीमिंग पूल को सोलर ऊर्जा से रोशन किया जा रहा है. आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने बताया कि विकास प्राधिकरण अपनी ज्यादातर योजनाओं में सोलर लाइट्स का उपयोग करेगा. करीब दो एकड़ जमीन पर तैयार हो रहे इस अंतरराष्ट्रीय स्वीमिंग पूल की पूरी छत पर ये पैनल लगाए जाएंगे. इंदौर कहने को मिनी मुंबई है, लेकिन अभी तक यहां सुविधाओं के नाम पर शहर को कुछ खास नही मिल पाया है.

खासतौर पर खिलाडियों को जल गतिविधियों के लिए बेहतर तैराकी प्रशिक्षण चाहिए होता है, लेकिन अभी तक ये सुविधा उन्हें नही मिली है. इसे आगे बढ़ाते हुए इंदौर विकास प्राधिकरण ने रिंग रोड पर एक स्वीमिंग पूल बनाने का विचार किया था, जिसे मूर्त रूप दिया जा रहा है. 

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!