हजारों की संख्या में पटवारी परीक्षा के छात्र पहुंचे इंदौर कलेक्टर ऑफिस, सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पटवारी चयन घोटाले के मामले में भले कार्रवाई कर दी और प्रक्रिया पर रोक लगा दी। इससे पहले पटवारी परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े को लेकर हजारों छात्र आंदोलन के लिए सड़कों पर उतरे। गुरुवार को हजारों की संख्या में छात्र कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इंदौर कलेक्टर कार्यालय के बाहर हजारों की संख्या में प्रदर्शन करने पहुंचे छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।

इनमें से अधिकतर छात्रों ने हाल ही में पटवारी परीक्षा दी थी, लेकिन जब परीक्षा परिणाम सामने आया छात्रों के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई. छात्र और प्रतियोगी परीक्षा कराने वाले कोचिंग संचालकों के अनुसार, ग्वालियर के एक ही कॉलेज से हजार बच्चे पास हुए हैं. पटवारी परीक्षा में टॉप 10 छात्रों में से 4 छात्र इसी कॉलेज में परीक्षा देने वाले हैं. इसके अलावा कुछ विषयों में छात्रों को 25 में से 25 अंक आए हैं, यह भी संदेह पैदा करता है. पटवारी परीक्षा की जांच की मांग को लेकर छात्रों ने कलेक्टर चौराहे पर दो घंटे से अधिक प्रदर्शन किया।

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
इस दौरान पूरा मार्ग अवरुद्ध रहा. कोचिंग संचालकों के अनुसार जो सेंटर बनाए गए हैं, उनमें छात्रों से पैसे लेकर फर्जीवाड़ा किया गया है. इनकी जांच की जानी चाहिए ताकि मेहनत करने वाले छात्रों को न्याय मिल सके. छात्रों और कोचिंग संचालकों के प्रतिनिधियों ने कलेक्टर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और परीक्षा परिणाम में हुए फर्जीवाड़े की जानकारी दी. वहीं कलेक्टर ने छात्रों को आश्वस्त किया कि उचित प्लेटफार्म पर उनकी बात पहुंचा दी जाएगी. इस तरह के आंदोलन प्रदेश के अन्य जिलों में भी हुए। आने वाले समय में छात्र उग्र आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं।

15 मार्च से 26 अप्रैल के बीच ग्रुप-2 (सब ग्रुप-4) सहायक संपरीक्षक, सहायक जनसंपर्क अधिकारी, सहायक नगर निवेक्षक, सहायक राजस्व अधिकारी, सहायक अग्नि शमन अधिकारी जैसे पदों की सीधी और बैकलॉग भर्ती औ पटवारी भर्ती परीक्षा का आयोजन मध्य प्रदेश के 13 शहरों में ऑनलाइन हुआ था. इसके लिए 12.79 लाख आवेदन आए थे. इनमें से 9.78 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. रिजल्ट 30 जून को घोषित किया गया. टॉप-10 उम्मीदवारों की लिस्ट 10 जुलाई को जारी की गई है. इसके बाद से ही रिजल्ट पर विवाद शुरू हो गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!