बीजेपी नेताओं के निशाने पर भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर, लामबंद हुईं BJP समर्थक, लगाया ये बड़ा आरोप

इंदौर: भोजपुरी गायिकी नेहा सिंह राठौर पर जब से एफआईआर दर्ज हुई हैं वे लगातार सुर्खियों में बनीं हैं. इंदौर में भी नेहा पर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है. इसके बाद उन्होंने फिर से एक गाना एमपी में का-बा नाम से बनाया है. जो खूब वायरल है. इस गीत में नेहा ने शिवराज सरकार पर जमकर हमले बोले हैं.
गीत को कांग्रेस नेता भी वायरल करने में लगे हैं. गीत के सोशल मीडिया पर आने के बाद बीजेपी की महिला विंग एक्टिव हो गई और नेहा कि खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी शुरू हो गए हैं. ऐसे में द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अपशब्द कहकर अपमानित करने पर महिला मोर्चा द्वारा रीगल चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया गया. 

‘उनका विवादों से पुराना नाता रहा है’
भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे एवं महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष शैलजा मिश्रा ने बताया कि नेहा सिंह राठौर सुर्खियों में बनी रहने के लिए इस तरह का झूठा षड्यंत्र कर प्रदेश सरकार को बदनाम कर रही हैं. इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है. उन्होंने कहा कि उनका विवादों से पुराना नाता रहा है. कभी वे सीधी घटनाक्रम के आरोपी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक के गणवेश में दिखाती हैं तो कभी प्रदेश सरकार की जनहितैषी योजनाओं को लेकर विवादित पोस्ट डालती है.
‘षड्यंत्र को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा’
 शैलजा मिश्रा ने कहा कि यह मध्य प्रदेश की धरती है और यहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार है. जहां महिलाएं बुजुर्ग युवाओं व हर वर्ग का मान-सम्मान होता है. नेहा राठौर के इस कुत्सित षड्यंत्र को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. वहीं इस मामले को लेकर बीजेपी महिला मोर्चा ने प्रदेश भर में नेहा राठौर के खिलाफ प्रदर्शन किया. साथ ही उन पर सख्त कार्रवाई की मांग की. 

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!