मध्य प्रदेश को मिल सकती है एक और वंदे भारत की सौगात, जयपुर-इंदौर पर चलने की संभावना

इंदौर: जोधपुर से साबरमती के बीच वंदे भारत का संचालन शुरू हो गया है. अब जयपुर से इंदौर के बीच सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदेभारत का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है. इंदौरवासियों को इंदौर से जयपुर के बीच एक और वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात जल्द ही मिल सकती है. इस बारे में रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है. यह ट्रेन ब्लू की जगह भगवा रंग की होगी. पिछले दिनों इस ट्रेन की एक झलक भी सोशल मीडिया पर देखने को मिली थी. आइए जानते हैं यदि ये ट्रेन चलती है तो इसका रूट क्या हो सकता है. 

कब से चल सकती है ट्रेन 
इंदौर से दूसरी वंदे भारत ट्रेन सितंबर के पहले सप्ताह में इस रूट पर दौड़ती नजर आएगी. रेलवे इसकी तैयारी में जुट गया है. ये वंदे भारत नीले रंग की बजाय भगवा रंग की होगी. ट्रेन में 16 की बजाए आठ कोच होंगे. जोधपुर से साबरमती के बीच वंदे भारत का संचालन शुरू होते ही अब रेलवे ने जयपुर से इंदौर के बीच इस ट्रेन को चलने की तैयारी शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि बोर्ड से तैयार रहने के निर्देश दिए जा चुके हैं. जयपुर से पहले ही एक वन्दे भारत चल रही है. मेन्टेन्स की बात करें तो जयपुर में इन ट्रेनों का यार्ड मौजूद है. ऐसे में अलग से कोई तैयारी करने की जरूरत नहीं है. 

ये होगा संभावित रूट  
यह वंदे भारत एक्सप्रेस जयपुर से निकलकर  अजमेर, चित्तौड़गढ़, रतलाम और उज्जैन होते हुए इंदौर तक जाएगी. वैसे देखा जाए तो सवाई माधोपुर, नागदा होते हुए भी इस ट्रेन का रूट निकल रहा है. लेकिन सवाईमाधोपुर में कैब चेंज या लुक रिवर्सल के चलते इस मार्ग को कैंसिल कर दिया जाएगा.

ये तो मिठाई का टुकड़ा मात्र है
इंदौर से कई बड़े शहरों के लिए वंदे भारत चलाने की मांग पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन कर चुकी हैं. हाल ही में जब पीएम मोदी ने भोपाल से इंदौर के लिए वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई थी तो स्वागत मंच पर इंदौर में सुमित्रा ताई ने कहा था कि ये तो मिठाई का एक टुकड़ा है अभी और भी कई ट्रेनें इंदौर से चलना चाहिए.हम मिठाई के एक टुकड़े से संतुष्ट नही हैं. 

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!