राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ग्वालियर दौरे पर आज , जानें किन-किन कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा?

ग्वालियर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 13 जुलाई को मध्य प्रदेश के ग्वालियर का एक दिवसीय दौरा करेंगी. इसके लिए व्यापक तैयारी की गई है. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया तैयारियों की खास निगरानी कर रही हैं. राष्ट्रपति के दौरे को लेकर एक आधिकारिक बयान में बुधवार को बताया गया कि मुर्मू ग्वालियर में अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी और प्रबंधन संस्थान के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी.

बीजेपी की मध्य प्रदेश इकाई के एक पदाधिकारी ने बुधवार को बताया कि राष्ट्रपति केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के ग्वालियर स्थित आवास जय विलास पैलेस में दोपहर का भोजन करेंगी और जीवाजी राव सिंधिया संग्रहालय भी जाएंगी.

सिंधिया परिवार कर तैयारियों की निगरानी

यात्रा को लेकर पदाधिकारी ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जय विलास पैलेस दौरे के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं. ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया तैयारियों की निगरानी कर रही हैं.’

उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति के पारंपरिक स्वागत के लिए जय विलास पैलेस में तैयारियां चल रही हैं और इस अवसर पर मंडलियां सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी. उन्होंने कहा, ‘‘मुर्मू से पहले राजेंद्र प्रसाद, सर्वपल्ली राधाकृष्णन, ज्ञानी जेल सिंह, शंकर दयाल शर्मा, एपीजे अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल सहित तत्कालीन राष्ट्रपतियों ने जय विलास पैलेस का दौरा किया है.’’

जय विलास पैलेस का निर्माण कब हुआ?

जय विलास पैलेस का निर्माण 1874 में ब्रिटिश राज में ग्वालियर के महाराजा जयाजीराव सिंधिया ने कराया था, जबकि महल का प्रमुख हिस्सा अब जीवाजी राव सिंधिया संग्रहालय है. इसका एक हिस्सा सिंधिया के कुछ वंशजों का निवास है.

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!