पीएम मोदी ने पांच वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पांच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने रानी कमलापति स्टेशन से भोपाल से जबलपुर और भोपाल से इंदौर के लिए वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही उन्होंने पटना से रांची, धारवाड़ से बेंगलुरु और गोवा (मडगांव) से मुम्बई तक चलने वाली वंदेभारत ट्रेनों का वर्चुअल शुभारंभ किया।

पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि आज मध्य प्रदेश को अपनी पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली है। इससे मध्य प्रदेश से दिल्ली का सफर और आसान हो जाएगा। रेलवे के इतिहास में कभी बहुत कम ही ऐसा हुआ होगा कि एक ही स्टेशन पर किसी प्रधानमंत्री का इतने कम समय अंतराल में दोबारा आना हुआ होगा। आधुनिक भारत में नई व्यवस्थाएं, नई सुविधाएं बन रही हैं। इस ट्रेन में यात्री के रूप में जो बच्चे जा रहे थे उन्होंने इस ट्रेन में सफर करने की अपनी उत्सुकता जाहिर की।

उन्होंने कहा कि 21वीं सदी का भारत नई सोच, नई तकनीक की बात करता है। पहले की सरकारें तुष्टीकरण में ही व्यस्त रही। वे वोट बैंक के तुष्टीकरण में जुटे हुए थे और हम देश वासियों के संतुष्टीकरण में समर्पित है।

इसके अलावा, पीएम मोदी आज भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम से ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ अभियान को धार देंगे। वह इस अभियान के तहत 10 लाख बूथों पर पूरे देश के भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअल रूप से संबोधित करेंगे। पीएम मोदी विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के तीन हजार से अधिक कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!