सेंट्रल जेल पहुंचे जेल DG G P Singh: कैदियों से की मुलाकात, अधीक्षक को दिए ये निर्देश

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आज जेल डीजी जीपी सिंह ने सेंट्रल जेल ग्वालियर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कैदियों से उन्होंने मुलाकात कर जेल प्रबंधन से जुड़ी पूछताछ की। उन्होंने निरीक्षण के दौरान आवश्यक सुधार के निर्देश जेल अधीक्षक को दिए। खासतौर पर बंदियों के स्वास्थ्य, खानपान और आध्यात्मिक गतिविधियों को और बेहतर करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद जेल डीजी जीपी सिंह ने कहा कि केंद्रीय जेल ग्वालियर का निरीक्षण किया है। यहां पर कैदियों से बात की है। हम लोग चाहते हैं कि जेल का अब कॉन्सेप्ट परिवर्तित हो। जेल को सुधारात्मक रूप से देखा जाए, दंडात्मक रूप से नहीं। सभी को मालूम है कि नए कानून प्रभावी होने जा रहे हैं। आईपीसी अब भारतीय न्याय संहिता बन गई है और सीआरपीसी भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता बन गई है। ब्रिटिश पीरियड के जो कानून थे उनमें अमूल चूक परिवर्तन करके नया स्वरूप दिया जा रहा है। इसलिए जेल में भी नया स्वरूप देना है। उसी के परिपेक्ष में मनोस्थिति चेंज करने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार ने भी आध्यात्मिक प्रोग्राम के माध्यम से कैदियों की जो प्रवृत्ति है उसे नियंत्रित और शुद्धिकरण करने का काम किया जा रहा है। जेल में कैदियों की सुविधा के संबंध में भी चर्चा की है। उनके द्वारा कोई गंभीर शिकायत हाल फिलहाल नहीं बताई गई है। वहीं उन्होंने पूर्व में जेल के वायरल वीडियो और मुलाकात के दौरान कैदियों के परिजनों से वसूली के मामले को लेकर भी कहा कि इस मामले में जांच जारी है। जो भी संबंधित दोषी होगा उस पर कार्रवाई निश्चित तौर पर होगी।

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!