इंदौर: जैसे ही घड़ी में 12 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आगमन इंदौर एयरपोर्ट पर हुआ। सर्वप्रथम शिवराज सिंह चौहान ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। उसके बाद भी वीआईपी कक्ष में इंदौर शहर के कई विधायक और नेतागण उनसे मुलाकात करने पहुंचे । सर्वप्रथम कैलाश विजयवर्गीय और रमेश मेंदोला ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्वागत किया ।उसके बाद इंदौर जिले के प्रभारी तुलसीराम सिलावट , विधायक महेंद्र हार्डिया ,विधायक उषा ठाकुर, विधायक मालिनी गौड़ आदि नेताओं से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुलाकात की, उसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठकर इंदौर जिले के बारे में समीक्षा मीटिंग की। जिसमें इंदौर जिले के कलेक्टर मनीष सिंह अपर सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान , संजय शुक्ला, आईजी विवेक शर्मा , डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्रा आदि मौजूद थे।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









