महाकाल लोक पर लगी याचिका पर सरकार की आपत्ति – कहा याचिका राजनीति से प्रेरित, निरस्त करने की मांग

इंदौर: 350 करोड़ रुपये की लागत से बने महाकाल लोक की टूटी मूर्तियों को लेकर कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई। जिस पर सरकार ने आपत्ति दर्ज कराई है और याचिका निरस्त करने की मांग की। 42 पेजों में दर्ज कराई आपत्ति में सरकार ने कहा कि जनहित याचिका राजनीति से प्रेरित है। याचिकाकर्ता कांग्रेस के नेता हैं। उन्होंने प्रचार पाने के लिए जनहित याचिका लगाई है। मामले में अगली सुनवाई 21 जून को होगी।

30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा के बाद महाकाल लोक में छह मूर्तियां गिरकर खंडित हो गई। इसकी जांच के लिए कमल नाथ ने एक कमेटी बनाई थी और उन्होंने लोक का दौरा किया था।कमेटी में शामिल केके मिश्रा ने वरिष्ठ अभिभाषक अजय बागडिया और विभोर खंडेलवाल के माध्यम से दायर की है।

याचिका में कहा गया है कि महाकाल लोक में मूर्तियों के निर्माण मेें घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। अफसरों द्वारा इस बात की कभी जांच ही नहीं की गई कि निविदा की शर्तों के अनुसार मूर्तियां बनाई गई हैं या नहीं। महाकाल लोक में लगी प्रतितमाएं 30 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवा में क्षतिग्रस्त हो गई।

खोखली थी मूर्तियां

याचिका में यह भी कहा है कि लोकार्पण के 8 महीने में ही महाकाल लोक की मूर्तियों का रंग फीका पड़ने लगा है। मूर्तियों में स्टील का स्ट्रक्चर होना था लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। वे भीतर से खोखली है इस कारण हवा का दबाव नहीं सह पाई। अब मूर्तियों में दरार आ रही है।

महाकाल लोक में इस्तेमाल किए गए पत्थर गिर रहे हैं क्योंकि पत्थरों को जिस केमिकल से चिपकाया गया था वह कमजोर था। शुक्रवार को याचिका पर सुनवाई में शासन ने 42 पेज की आपत्ति दर्ज कराई। इसमें याचिका को राजनीति से प्रेरित बताते हुए इसे निरस्त करने की मांग की गई है

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!