मूवी देखने पहुंचे कलेक्टर, पांच सौ बच्चों के लिए तुरंत बुलाई आइस्क्रीम, जमकर लगाए देशभक्ति के नारे

इंदौर : कलेक्टर इलैया राजा टी ने इंदौर की बस्तियों के बच्चों के साथ खूब मस्ती की। उन्होंने बच्चों के साथ स्पाइडरमैन मूवी देखी, उन्हें आइस्क्रीम खिलाई और देशभक्ति की खूब सारी बातें भी बताई। इस दौरान बच्चों की खुशी देखते ही बन रही थी। 

पाथ फाउंडेशन के द्वारा 13 से 15 जून तक इंदौर के सपना संगीता सिनेमा हाल में जरूरतमंद बच्चों को स्पाइडरमैन मूवी दिखाई जा रही थी। बुधवार को इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी भी बच्चों के बीच पहुंचे। जब उन्हें पता चला कि बच्चों के लिए पापकार्न, चिप्स तो आए हैं आइस्क्रीम नहीं आई है तो उन्होंने खुद तुरंत फोन किया और सभी 500 बच्चों के लिए आइस्क्रीम बुलवाई। उन्होंने बच्चों को बताया कि मुझे खुद आइस्क्रीम बहुत पसंद है इसलिए मैं बच्चों को देखकर सबसे पहले यही पूछता हूं कि इनके लिए आइस्क्रीम आई है कि नहीं। 

छोटी छोटी खुशियां ही बड़ा रूप लेती हैं
कलेक्टर ने बच्चों से बात करते हुए कहा कि छोटी छोटी खुशियां ही बड़ा रूप लेती हैं। जिस तरह से आज इन संस्थाओं ने आपको यह खुशियां दी हैं आप भी एक दिन अच्छे नागरिक बनकर देश को इस तरह खुशियां लौटाना। उन्होंने कहा कि हर बच्चा देश का भविष्य है और हमें हर बच्चे को संजोकर रखना है। इस मौके पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और कई संस्थाओं के सदस्य मौजूद रहे। 

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!