गर्मी से तड़पकर इंसान मर गया, वहीं एसी में अधिकारी बैठे थे, मैं बता भी न सका न्यायमूर्ति हूं

इंदौर: कोरोना की शुरुआत हुई उस वक्त मैं आंध्र प्रदेश के पहले हाई कोर्ट में जज था। सड़क पर हालात देखने निकला तो एक घटना देखकर दिल दहल गया। दवा, भोजन के लिए लंबी लाइन लगी थी और भीषण गर्मी और उमस के बीच लोग परेशान थे। मैं अपनी कार से उतरकर उन लोगों के पास गया। कुछ ही देर बाद एक व्यक्ति गर्मी से तड़पकर नीचे गिरा और वहीं मर गया। वहीं कई अधिकारी अपनी कारों में एसी चला कर बैठे थे और यह दृश्य देख रहे थे मैं उन लोगों को यह भी ना बोल सका कि मैं न्यायमूर्ति हूं। यह बात न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार माहेश्वरी ने अभ्यास मंडल व्याख्यानमाला में श्रोताओं के सामने कही। माहेश्वरी वर्तमान में सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली में न्यायाधीश हैं।

न्यायिक प्रक्रिया में गतिशीलता कैसे आए इस विषय पर बोलते हुए उन्होंने अपने जीवन का एक वास्तविक उदाहरण दिया। इस उदाहरण के माध्यम से उन्होंने यह समझाने की कोशिश की कि न्याय प्रक्रिया की गतिशीलता कोर्ट के सिस्टम पर निर्भर करती है लेकिन यह तब अधिक प्रभावकारी होगी जब समाज का हर व्यक्ति अपनी सोच आत्मा और बुद्धि के साथ न्याय संगत व्यवहार करेगा। 

उन्होंने कहा कि आज कोर्ट में हजारों मामले मध्यस्थ के कारण सुलझ जाते हैं। आने वाले समय में कई तरह के प्रयोग होंगे और व्यवस्थाएं आएंगी लेकिन हमें हमेशा इस बात का ध्यान रखना है कि न्याय पाने वाला पूरी आस्था और विश्वास के साथ आपकी तरफ देख रहा है और आपको हर स्थिति में उसे न्याय देना है।

आर्बिटेशन, मीडिएशन और काउंसलेशन पर फोकस

माहेश्वरी ने कहा की सभी कोर्ट पर केस का भार बढ़ता ही जा रहा है और आने वाले समय में आर्बिटेशन, मीडिएशन और काउंसलेशन पर फोकस अधिक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विदेशों में जहां एक साल में जज सौ केस सुनता है वहीं भारत में सुप्रीम कोर्ट का जज एक दिन में ही 80 केस तक सुनता है। उन्होंने कहा भविष्य में केसों की पेंडेंसी कम करने में तकनीक भी बड़ा रोल अदा करेगी।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!