भारतीय जनता पार्टी की वृहद प्रदेश कार्यसमिति बैठक का आयोजन आज।प्रदेश कार्यालय में शुरू हुआ स्वागत का दौर।

भोपाल :भारतीय जनता पार्टी की ओर से आज प्रदेश कार्यसमिति बैठक का आयोजन भोपाल के प्रदेश कार्यालय पर किया जा रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह आयोजन भोपाल शहर में किया जा रहा है। इसमें प्रदेश भर के बड़े नेताओं का तथा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा हो रहा है। आगामी चुनाव की कार्यप्रणाली को समझाने के लिए तथा असंतुष्ट को मनाने के लिए प्रदेश भाजपा ने आयोजन रखा हुआ है। भोपाल में यह आयोजन शुरू हो चुका है जिस की कुछ तस्वीरें कार्यालय से निकलकर बाहर आई हैं.

जयंत मलैया का स्वागत
सत्य नारायण जटिया का स्वागत
अन्य नेताओं का स्वागत

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वृहद प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को भोपाल स्थित पार्टी मुख्यालय में होगी। बैठक में प्रदेश भर के नेता जुटेंगे। इसमें आगामी चुनाव की रणनीति और उसके क्रियान्वयन को लेकर पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे। बैठक में शामिल होने के लिए नेता पहुंचने लगे है। पंजीयन के बाद नेताओं को हॉल में भेजा जा रहा है। इससे पहले तिलक लगाकार और पार्टी की टोपी लगाकर स्वगात किया जा रहा है। 

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 4 सत्रों में होगी। बैठक के बाद संभाग प्रभारियों के साथ समानांतर रूप से 10 संभागों की अलग अलग बैठक आयोजित की जाएंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार 9 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर रही है। इस दौरान केंद्र सरकार की सबका साथ-सबका विकास की भावना से जो जनहित के काम किए हैं, उन्हें प्रदेश संगठन द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनता तक पहुंचाया जाएगा। इन कार्यक्रमों को लेकर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में चर्चा की जाएगी। इसके अलावा बूथ सशक्तीकरण अभियान, आजीवन सहयोग निधि और बूथ विजय संकल्प अभियान को लेकर समीक्षा की जायेगी। बूथ विजय संकल्प अभियान 4 मई से आरंभ हुआ है। इसमें दो शक्ति केन्द्र मिलाकर 10 से 12 बूथों पर कार्यकर्ताओं के साथ खेलना, भोजन करना, बातचीत करना और अन्य कई प्रकार के कार्यक्रम किए जा रहे हैं।  

1168 सदस्य शामिल होंगे
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश सह प्रभारी डॉ. रामशंकर कठेरिया, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ, केन्द्रीय मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते एवं वरिष्ठ नेतृत्व शामिल होगा। उन्होंने बताया कि बैठक में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, विशेष आमंत्रित व स्थाई सदस्य, केंद्रीय मंत्रीमंडल के सभी सदस्यगण, पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, लोकसभा एवं राज्यसभा के सांसदगण, समस्त विधायकगण, मोर्चों के राष्ट्रीय पदाधिकारी, मोर्चो के प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री, प्रकोष्ठ के संयोजक, विभाग के प्रदेश संयोजक, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, समस्त महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, निगम मंडलों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, आकांक्षी विधानसभा के प्रभारी, विस्तारक सहित विशेष संपर्क अभियान की जिला टोली के संयोजक व सहसंयोजक सहित कुल 1168 सदस्य शामिल होंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!