वीडी शर्मा का कमलनाथ पर बड़ा आरोप, बोले- ‘आपके हाथ खून से सने हैं, जल्द ही कर्मों की सजा मिलेगी’

कटनी: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों में अब कुछ ही महीनों का समय शेष बचा है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं सियासी बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोपों का दौर भी शुरू हो गया है। जहां कमलनाथ प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान और भाजपा पर निशाना साधते रहते हैं तो वहीं अब भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने 1984 में हुए सिख दंगों को लेकर उन पर बड़ा हमला बोला है। वीडी शर्मा ने कटनी प्रवास के दौरान मीडिया से चर्चा में सिख दंगों को लेकर कहा कि ‘भारत के अंदर ऐसा घटनाक्रम जो पूरे भारत को झकझोर देता है। 1984 के सिख दंगों में एक नहीं हजारों लोगों की नृशंस हत्याएं, जिस प्रकार से हजारों लोगों पर आक्रमण किए गए थे, कई लोगों की हत्या कर दी गई थी। उसका जो कमीशन बना था उस कमीशन की रिपोर्ट के आधार पर सीबीआई की इंक्वायरी में एक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जिन्होंने दंगों को भड़काया था वह सज्जन कुमार जेल के अंदर हैं। दूसरे श्रीमान जगदीश टाइटलर जो लोग नेता कम गुंडों की भूमिका में ज्यादा हैं, सीबीआई ने कल उनके खिलाफ चार्जशीट पेश की है जल्द ही जेल के सलाखों के पीछे होंगे।मैं जरूर यह बात कहना चाहता हूं कि इन्हीं दंगों के आरोप में संदिग्ध जिनके ऊपर आरोप हैं, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमान कमलनाथ जी आपके हाथ 84 के दंगों के खून में सने हुए होने का आरोप है। जल्दी ही आपको भी सीबीआई से लेकर अन्य एजेंसी काम कर रही है। जल्दी ही आपके ऊपर जो आरोप हैं वह तय होंगे। आपसे मध्यप्रदेश की जनता जानना चाहती है कि कमलनाथ जी आपने इस प्रकार का षड्यंत्र किया। मध्यप्रदेश की जनता भी आपसे सवाल पूछना चाहती है और पूछ रही है। आज आप मध्यप्रदेश के अंदर जो झूठ छल कपट भ्रम फैलाने का प्रयास करते हैं। यह मध्यप्रदेश की जनता आपको देख रही है। ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण निर्णय उन लोगों के लिए जिनके परिवार जनों की हत्या कर दी गई। उनके मन को आज सुकून होगा कि दो लोग तो अब जेल के अंदर पहुंच रहे हैं। तीसरे की तैयारी है।’

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!