छतरपुर में स्कार्पियो और कार की भिड़ंत में मां, गर्भवती बेटी और चालक की मौत

छतरपुर  ।  गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में ऊजरा गांव के पास स्कार्पियो से भिड़ंत में कार सवार मां-गर्भवती बेटी और चालक की मौत हो गई। गर्भवती को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के लिए छतरपुर लेकर आ रहे थे, तभी हादसा हो गया। स्कार्पियो के एयरबैग खुल गए थे, हालाकि उसमें सवार लोग भी गंभीर रूप से घायल हैं। गढ़ीमलहरा थाना प्रभारी टीकाराम कुर्मी ने बताया कि उत्तरप्रदेश के ऊदल चौक महोबा निवासी 25 वर्षीय राहुल सेन, मां गुड्डो सेन और आठ माह की गर्भवती बहन 28 वर्षीय पूजा सेन पत्नी मुकेश सेन निवासी कानपुर को कार क्रमांक यूपी 95 यू 1194 से नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के लिए छतरपुर लेकर आ रहे थे। कार देवेंद्र पुत्र अशोक सोनी चला रहे थे। सोमवार सुबह 11:45 बजे गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में ऊजरा गांव के पास महोबा की ओर जा रही स्कार्पियो यूपी 95 क्यू 4015 के चालक ने सामने से टक्कर मार दी। इससे कार खंती में चली गई। कार में सवार पूजा, गुडडो और देवेंद्र की मौत हो गई, जबकि राहुल गंभीर रूप से घायल है।स्कार्पियो में सवार उत्तरप्रदेश में मेरठ निवासी 24 वर्षीय आदित्य निगम, 22 वर्षीय अमिता निगम और 13 वर्षीय अयांश निगम घायल हैं। अयांश की मां मेघा निगम ने बताया कि अयांश बहन को लेने छतरपुर आया था। यहां से उन्हें महोबा में पैतृक घर होते हुए मेरठ पहुंचाना था।

  • सम्बंधित खबरे

    छतरपुर में फर्जी कंपनियों का डायरेक्टर गिरफ्तार:दो कार समेत 80 लाख की संपत्ति जब्त, म्युचुअल फंड के नाम पर की धोखाधड़ी

    छतरपुर के नौगांव में पुलिस ने फर्जी कंपनियों के डायरेक्टर पंकज यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने भविष्य निधि और म्युचुअल बेनिफिट निधि की फर्जी कंपनियों का डायरेक्टर बनकर…

    बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा, टीन शेड गिरने से एक व्यक्ति की मौत, 12 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के छतरपुर के बागेश्वर धाम में गुरुवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया. यहां टीन शेड गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!