चिंगारी से धधकी रही ज्वाला, सैकड़ों एकड़ की फसलें स्वाहा

छतरपुर : मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड के छतरपुर, सागर, दमोह, टीकमगढ़ सहित अन्य इलाको में आए दिन खेतों में खड़ी फसलें जलने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इनका सबसे बड़ा कारण खेतों के बीच से निकली टाॅवर लाइन और ट्रांसफाॅमर्र से निकली चिंगारी है। बीते रोज छतरपुर जिले के बंधी गांव में गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। किसानों ने अपने स्तर पर बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सारे प्रयास नाकाफी साबित हुए। करीब 50 एकड़ के आसपास की पूरी फसल स्वाहा हो गई। इधर लगभग रोज ही सागर, दमोह, टीकमगढ़, छतरपुर इलाके से इस तरह की खबरें सामने आ रही हैं।

किसानों ने पानी डालकर बुझाने का प्रयास किया, लेकिन काबू नहीं कर सके छतरपुर जिले के बंधी गांव में एक गेंहू के खेत में अचानक आग लग गई। यहां किसान फसल काटने की तैयारी कर रहे थे, उधर आग की एक चिंगारी में सबकुछ स्वाहा हो गया। आग की लपटे देखकर पूरे गांव में हड़कंप मच गया। पूरा गांव इकट्ठा होकर टेंकर से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास करने लगा, लेकिन सब प्रयास नाकाफी साबित हुए। जब तक फाॅयर लारी की मदद पहुंची तब तक करीब 50 एकड़ में खड़ी फसल खाक हो चुकी थी।

चंद रोज पहले सटई रोड पर भी आग लगी थी छतरपुर जिले में फसल में आग लगने की यह पहली घटना नहीं है। महज 5 दिन पहले ही सटई रोड पर स्थित रामगढ़ गांव में बिजली के तार आपस में टकराने से एक खेत में आग लग गई थी। करीब एक हेक्टेयर खेत में फसल जलकर नष्ट हो गई थी।

किसान बिजली के तार व ट्रांसफर से दूरी बनाकर रखें जानकारों का मानना है कि जिन खेतों से बिजली के नंगे तार, 11 केवीए, 33 केवीए व टाॅवर लाइन गुजरती हैं या फिर ट्रांसफाॅर्मर लगे हुए हैं, उन किसानों को फसल बोते समय थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। फसलों को बचाने के लिए प्रयास करें कि तारों के ठीक नीचे व ट्रांसफाॅमर्र के आसपास फसल न लगाएं, कुछ हिस्सा छोड़ दें। इसके अलावा मजदूरों को फसल कटाई व स्टाक के आसपास बीड़ी आदि पीने से सख्त मना करें। कोशिश करें की कटाई के बाद फसल को तत्काल उठवाकर सुरक्षित दूरी या जगह पर रखना दिया जाए।

  • सम्बंधित खबरे

    छतरपुर में फर्जी कंपनियों का डायरेक्टर गिरफ्तार:दो कार समेत 80 लाख की संपत्ति जब्त, म्युचुअल फंड के नाम पर की धोखाधड़ी

    छतरपुर के नौगांव में पुलिस ने फर्जी कंपनियों के डायरेक्टर पंकज यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने भविष्य निधि और म्युचुअल बेनिफिट निधि की फर्जी कंपनियों का डायरेक्टर बनकर…

    बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा, टीन शेड गिरने से एक व्यक्ति की मौत, 12 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के छतरपुर के बागेश्वर धाम में गुरुवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया. यहां टीन शेड गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!