धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री बोले- शादी के बाद करो चार बच्चे, दो राम के नाम करो

छतरपुर ।    अपने बयानों से सुर्खियां बटोरने वाले बागेश्वर धाम के कथा वाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अब जनसंख्या को लेकर बयान दिया है। छतरपुर में रविवार रात श्रीराम सेवा समिति की ओर से आयोजित रामालय कार्यालय के उद्घाटन समारोह में उन्होंने कहा कि जिनके विवाह नहीं हुए वह सुनें। विवाह करें। तीन-चार बच्चे हों, दो बच्चे राम के लिए…। उन्होंने कहा समझदार को इशारा काफी है। हालांकि बाद में उन्होंने कहा बच्चे दो ही अच्छे हैं। इनमें एक राम के नाम कर दो। उनके पिता भी उन्हें राम का काम करने के लिए कहते हैं। उन्होंने छिंदवाड़ा के आयुर्वेदाचार्य प्रकाश टाटा के एक करोड़ वाले चेलेंज पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यह लोग सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। वे पहले ही कह चुके हैं कि अब इस तरह से किसी की बात का जवाब नहीं दिया जाएगा। जलने वाले मुझसे जलते हैं तो जलते रहें। उल्लेखनीय है कि प्रकाश टाटा ने अपनी संस्था आत्म सम्मान मंच, मुंबई की ओर से चुनौती दी है कि यदि वे शास्त्री उनके मन की बात पर्चे पर लिखकर दे दें, तो वे शास्त्री को एक करोड़ इनाम में देंगे

  • सम्बंधित खबरे

    छतरपुर में फर्जी कंपनियों का डायरेक्टर गिरफ्तार:दो कार समेत 80 लाख की संपत्ति जब्त, म्युचुअल फंड के नाम पर की धोखाधड़ी

    छतरपुर के नौगांव में पुलिस ने फर्जी कंपनियों के डायरेक्टर पंकज यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने भविष्य निधि और म्युचुअल बेनिफिट निधि की फर्जी कंपनियों का डायरेक्टर बनकर…

    बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा, टीन शेड गिरने से एक व्यक्ति की मौत, 12 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के छतरपुर के बागेश्वर धाम में गुरुवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया. यहां टीन शेड गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!