अभिनेत्री तापसी पन्नू पर देवी देवता केे अपमान का आरोप, थाने में शिकायत

इंदौर मेें फिल्म अमिनेेत्री तापसी पन्नू पर हिन्द रक्षक संगठन ने अश्लीलता फैलाने और हिन्दू देवी-देवता का अपमान करने का आरोप लगाया है। सगंठन संयोजक एकलव्य गौड़ ने छत्रीपुरा थाने में तापसी के खिलाफ शिकायत की भी है।

संस्था हिंद रक्षक ने इस मामले में अभिनेत्री तापसी पर केस दर्ज करने की मांग की है। शिकायत शिकायत में लिखा है कि केस दर्ज नहीं किया गया तो प्रदर्शन किया जाएगा। एकलव्य गौड़ सोमवार को अपने साथियों के साथ छत्रीपुरा थाने पहुंचे।

यहां उन्होंने एक्ट्रेस तापसी पन्नू पर अश्लीलता फैलाने और हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हिन्दू समाज की भावनाएं आहत हुई है। गौड़ ने पुलिस अफसरों को उस तस्वीर के स्क्रीन शाॅट भी सबूत के तौर पर भेजे, जिसमें खुली ड्रेस में तापसी ने एक हार पहना है। जिसके पेंडल पर देवी बनी है। गौड़ ने कहा कि कार्रवाई नहीं होती है तो फिर संगठन सड़कों पर इसका विरोध करेंगे। छत्रीपुरा पुलिस अब इसकी जांच करेगी।
यह है मामला

अभिनेत्री तापसी पन्नू ने 14 मार्च को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला था। वीडियो एक फैशन शो का है। तापसी ने खुले गले की ड्रेस पर देवी लक्ष्मी मां का लॉकेट गले में पहन रखा है। इस बात पर हिन्दू संगठन ने आपति्त दर्ज कराई है।

गौड़ का कहना है कि जानबूझ कर अभिनेत्री ने हिन्दू समाज का अपमान किया है। आपको बता दे कि एकलव्य गौड़ विधायक मालिनी गौड़ के बेटे है और भाजपा की नगर कार्यकारिणी में पदाधिकारी भी है। इससे पहले उन्होंने कामेडियन मुनव्वर फारुकी का इंदौर में शो रुकवा दिया था और कामेडियन पर भगवान राम का अपमान करने का आरोप लगाते हुए तुकोगंज पुलिस के हवाले कर दिया था। मुनव्वर को काफी दिनों तक जेल में रहना पड़ा था और सुप्रीम कोर्ट से उसकी जमानत हुई थी।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!