लाडली बहना योजना को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सख्त

भोपाल । मप्र में शुरु हो रही लाड़ली बहना योजना में महिलाओं से केवाइसी कराने के एवज में पैसे लेने की शिकायतों पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने नाराजगी जताई है। सीएम ने केवाइसी के एवज में पैसे लेने वालों को सख्त लहजे में कहा कि मेरी बहनों से पैसे लेने की जुर्रत न करें, वरना अंजाम बुरा होगा।
भोपाल के स्मार्ट पार्क में पौधारोपण के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा मुझे बताते हुए खुशी है कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के फार्म प्रदेश भर में भरने शुरु हो गए हैं। अभी केवल तीन दिन में शुरुआती कुछ परेशानी आई हैं। लेकिन तीन दिन में 6 लाख 96 हजार 522 आवेदन भरे जा चुके हैं।

सरकार केवाइसी के लिए दे रही 15 रुपए
सीएम ने कहा बहनों को ई केवाइसी के लिए कॉमन सर्विस सेंटर, एमपी ऑनलाइन को 15 रुपया हम दे रहे हैं। इक्का-दुक्का जगहों पर 50-50 रूपया लेने की शिकायतें मिलीं। तो उन्हें जेल भी भेजा गया है। कोई बहनों से पैसे मांगने की जुर्रत न करे। नहीं तो अंजाम बुरा होगा। बहनों से निवेदन है कि एक नया पैसा न दें। जहां ईकेवाइसी होनी है वहां केवल 181 पर फोन कर देंगे। कानून और व्यवस्था और बेहतर बनाना सदैव हमारा लक्ष्य रहा है। लगातार कड़े और बड़े फैसले ले रहे हैं। आवेदनों पर आई आपत्तियों की जांच और निराकरण के लिए 15 दिनों में समिति को निर्णय करना होगा। समिति केवल उन्हीं प्रकरणों पर विचार करेगी, जिन आवेदनों पर आपत्तियां आई हैं। इसके अलावा बाकी आवेदनों का राज्य स्तर पर रेंडम सिलेक्शन कर उनकी पात्रता की जांच की जाएगी। आपत्तियों की जांच के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी। पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र भी दिए जाएंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!