भारत को पहला झटका, जीवनदान को नहीं भुना सके रोहित, 12 रन बनाकर आउट

इंदौर: आज से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच की शुरुआत हो चुकी है। यह मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया चार मैचों की टेस्ट सीरीज में पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। इस टेस्ट को जीतकर भारतीय टीम सीरीज जीतना चाहेगी। साथ ही यह मैच जीतने पर टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेगी। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग के लिए उतरे। मिचेल स्टार्क के पहले ही ओवर में रोहित शर्मा को दो-दो जीवनदान मिला। पहली ही गेंद पर रोहित के बल्ले का किनारा लगा। पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपील की, लेकिन फील्ड अंपायर ने नकार दिया। इसके बाद कप्तान स्टीव स्मिथ रिव्यू के लिए नहीं गए। बाद में टीवी स्क्रीन पर रिप्ले पर दिखा कि गेंद ने उनके बल्ले का किनारा लिया था।इसके बाद चौथी गेंद पर गेंद जाकर रोहित के बैटिंग पैड पर लगी। स्टार्क ने अपील की, लेकिन बाकी खिलाड़ियों ने उनका साथ नहीं दिया। कप्तान स्मिथ फिर रिव्यू के लिए नहीं गए। बाद में रिप्ले में दिखा कि रोहित एल्बीडब्ल्यू आउट थे। अगर स्मिथ डीआरएस का इस्तेमाल करते तो दोनों मौकों पर रोहित आउट होते। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और रोहित को जीवनदान मिला। चार ओवर के बाद भारत ने बिना विकेट गंवाए 22 रन हैं। रोहित आठ और शुभमन 14 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया: ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन,  स्टीव स्मिथ (कप्तान), पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, टॉड मर्फी, नाथन लियोन , मैथ्यू कुह्नेमैन।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!