इंदौर से जुड़ेगा अहमदाबाद और लखनऊ दोनों शहरों के लिए उड़ान होगी शुरू

इंदौर: मार्च से शुरू होने वाले समर शेड्यूल में इंदौर को दो नई उड़ाने मिलेगी। इंदौर से अहमदाबाद और लखनऊ का हवाई संपर्क होगा। ढाई साल पहले भी इंदौर से इन दोनों शहरों के लिए फ्लाइट थी लेकिन कोराना के कारण बंद हो गई थी। अब इंडिगो कंपनी दोनों शहरों के लिए फ्लाइट शुरू करने जा रही है। कंपनी ने बुकिंग भी शुरू कर दी है। 26 मार्च से दोनों शहरों के लिए इंदौर से विमान उड़ेंगे। दोनों उड़ान सातों दिन रहेगी।

इंडिगो की अहमदाबाद के लिए इंदौर से तीसरी और लखनऊ के लिए दूसरी फ्लाइट रहेगी। इंदौर मेें उड़ानों की संख्या अब फिर बढ़ने लगी है। 20 से ज्यादा शहरों से इंदौर की एयर कनेक्टिविटी है। तीन साल पहले इंदौर से 100 से ज्यादा उड़ानें संचालित होने लगी थी, लेकिन कोरोनाकाल में कुछ कंपनियों ने घाटा होने के कारण इंदौर से कई शहरों की उड़ानें बंद कर दी थी। इंदौर से फिलहाल दुबई के लिए एक इंटरनेश्नल फ्लाइट है। जल्दी ही शारजाह के लिए भी इंदौर से उड़ान शुरू होने वाली है।

अहमदाबाद का किराया ढाई हजार

इंदौर से अहमदाबाद जाने के लिए यात्रियों को ढाई हजार रुपये खर्च करना होंगे। इंदौर से सुबह 10 बजे विमान रवाना होगा जो 11.15 बजे अहमदाबाद जाएगा। अहमदाबाद से हवाई जहाज सुबह साढ़े 8 बजे उड़ान भरेगा, जो इंदौर सुबह 9.40 बजे आएगा।

लखनऊ का किराया साढ़े चार हजार

इंडिगो ने लखनऊ का किराया साढ़े चार हजार रुपए रखा है। इंदौर से लखनऊ के लिए फ्लाइट शाम साढ़े पांच बजे रवाना होगी और शाम 7 बजे तक लखनऊ जाएगी।वहां से 7.40 बजे रवाना होगी और रात 9.40 बजे इंदौर आएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!