मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले-जैविक खेती के मामले में मध्य प्रदेश देश मेें नंबर वन

इंदौर में आयोजित जी 20 की बैठक मेें 30 से ज्यादा देशों के 89 प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक की कार्यशाला में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पूने संबोधित करते हुए कहा कि खेतों में रसायन, हानिकारक कीटनाश्कों के कारण बीमारियां बढ़ रही है। भूमि के भीतर रहने वाले कई जीव हानिकारक कीटनाश्कों के कारण खत्म हो चुके हैै।इसलिए जैविक खेती आज की जरुरत है। मध्य प्रदेश जैविक खेती के मामले में नंबर वन है।

प्रदेश में सत्रह लाख हेक्टेयर में जैविक खेती हो रही है,जबकि 35 हजार किसानों ने प्राकृतिक खेती को अपनाया हमारे युवा किसान जैविक खाद भी बना रहे है। गौमूत्र, गोबर से कीटनाश्क बना रहे है। इससे धरती की सेहत भी सुधरेगी और मानव शरीर में भी पोषि्टक मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लगातार जनसंख्या बढ़ने के कारण खाद्य सुरक्षा दुनिया के लिए महत्वपूर्ण विषय है,क्योकि 2030 तक खाद्यान की मांग 345 मिलियन टन हो जाएगी,जबकि वर्ष 2000 में यह मांग 192 मिलियन टन थी। दुनिया में सिर्फ 12 प्रतिशत भूमि कृषि योग्य है, उसको उपजाऊ बनाए रखना भी हमारी जिम्मेदारी है इस भूमि की उत्पादकता बढ़ाने के लिए सबको मिलकर प्रयास करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत में बड़ी आबादी कृषि कार्य करती है। मैं खुद किसान हुं और माह में एक बार अपने खेत पर जाता हुं। यदि हमें दुनिया के खाद्यान की आवश्यकता पूरी करनी है तो हमें उत्पादन बढ़ाना होगा। नई तकनीक का इस्तेमाल, नए बीज, स्मार्ट एग्रीकल्चर को अपनाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश तिलहन और गेंहू का सबसे बड़ा उत्पादक प्रदेश है,क्योकि सिंचाई का दायरा हमने बढ़ाया है। खेती को लाभ का धंधा बनाना होगा,इसलिए हम उत्पादन की लागत घटाने की कोशिश कर रहे है। किसानों के लिए कई योजनाएं चलाई है। जीरो प्रतिशत ब्याज पर किसानों को कर्ज दिलाते हैै। उन्होंने कहा कि जी20 की बैठक में हुए मंथन से अच्छे निर्ष्कष निकलेंगे और  दुनिया के काम आएंगे।

मंगलवार को मांडू जाएंगे प्रतिनिधि

बैठक के दूसरे दिन जी20 बैठक में शामिल होने आए प्रतिनिधियों को मांडू ले जाया जाएगा। इस दौरान कृषि विशेषज्ञ भी उनके साथ रहेंगे और वे खेतों में जाकर फसलों को भी दिखाएंगे। मांडू में मेहमानों के लिए भोजन भी रखा है। भोजन स्थल को भी पारंपरिक अंदाज में सजाया गया है। जमीन को गोबर से लीपा गया है और मांडने बनाए गए है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!