इंदौर को देश की नंबर वन आईटी सिटी बनाने की योजना, सीएम ने बताया क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को जी 20 समिट में शामिल होने के लिए इंदौर पहुंचे। समिट से पहले उन्होंने इंदौर में स्थित यश टेक्नोलॉजी के कैंपस का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में शहर के प्रमुख स्टार्टअप और सभी प्रमुख आईटी कंपनियों के प्रमुख शामिल हुए। सीएम ने सभी से चर्चा करते हुए कहा कि हम सबको इंदौर को देश में नंबर वन आईटी सिटी बनाना है। इसके लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा। इसके साथ उन्होंने इस विस्तृत योजना के कई बिंदुओं को प्रमुखता से उठाया।

यश टेक्नोलॉजी के कैंपस का उद्घाटन किया।

यश टेक्नोलॉजी के कैंपस का उद्घाटन किया

1. इंदौर सभी के सपनों का शहर है जिसमें से एक सपना यश टेक्नोलॉजी ने पूरा कर दिया है। कंपनी का ग्रीन कैंपस देश का सर्वश्रेष्ठ कैंपस है। हम इस तरह के इनोवेटिव कैंपस के लिए आईटी कंपनियों को हर स्तर पर सहयोग करेंगे। 
2. वर्क फ्रॉम होम खत्म करके कर्मचारियों को ऑफिस से जोड़ें। इससे उन्हें नई बातें सीखने को मिलती हैं। सरकार आईटी कंपनियों को जमीन दे रही है, कैंपस बनाएं, रोजगार दें। 
3. इंदौर समेत मप्र के युवा नौकरी करने वाले नहीं नौकरी देने वाले बनें। सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठाएं। 
4. सुपर कॉरिडोर पर स्टार्टअप पार्क बनेगा। 22 एकड़ जमीन पर 450 करोड़ के खर्च से 35 मंजिल स्टार्टअप पार्क बनेगा। इसमें फाइव स्टार होटल, मनोरंजन के साधन, कैफेटेरिया, पार्किंग स्पेस, रिटेल आउटलेट, रेस्टोरेंट जैसी तमाम सुविधाएं दी जाएंगी। इस स्टार्टअप पार्क से 30 हजार युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य है। 
5. इंदौर के सुपर कॉरिडोर पर ही आईटी कंपनियों के लिए प्रदेश सरकार के द्वारा जमीन उपलब्ध है। यह विश्वस्तरीय कैंपस बनाने के लिए आईटी कंपनियों को दी जाएगी। 
6. सुपर कॉरिडोर पर ही 10 हजार लोगों की क्षमता का कन्वेंशन सेंटर बना रहे हैं। इसमें शॉपिंग सेंटर, रेस्टोरेंट, कॉर्पोरेट हॉल जैसी तमाम तरह की अंतरराष्ट्रीय सुविधाएं मिलेंगी।

कैंपस के माध्यम से जल्द ही 12 हजार 500 कर्मचारियों को रोजगार मिलेगा।

कैंपस के माध्यम से जल्द ही 12 हजार 500 कर्मचारियों को रोजगार मिलेगा

इंदौर को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे 
यश टेक्नोलॉजी के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मनोज बाहेती और सह-संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक कीर्ति बाहेती ने कहा कि इस कैंपस के माध्यम से जल्द ही 12 हजार 500 कर्मचारियों को रोजगार मिलेगा। हमारा उद्देश्य है कि हम इंदौर और यहां के आईटी क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाएं ताकि प्रदेश के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार मिले। हमारा दिल इंदौर से जुड़ा है क्योंकि हमारा बिजनेस यहीं से शुरू हुआ। अब हम इंदौर को साथ लेकर आगे बढऩा चाहते हैं। 

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!