मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले-जैविक खेती के मामले में मध्य प्रदेश देश मेें नंबर वन

इंदौर में आयोजित जी 20 की बैठक मेें 30 से ज्यादा देशों के 89 प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक की कार्यशाला में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पूने संबोधित करते हुए कहा कि खेतों में रसायन, हानिकारक कीटनाश्कों के कारण बीमारियां बढ़ रही है। भूमि के भीतर रहने वाले कई जीव हानिकारक कीटनाश्कों के कारण खत्म हो चुके हैै।इसलिए जैविक खेती आज की जरुरत है। मध्य प्रदेश जैविक खेती के मामले में नंबर वन है।

प्रदेश में सत्रह लाख हेक्टेयर में जैविक खेती हो रही है,जबकि 35 हजार किसानों ने प्राकृतिक खेती को अपनाया हमारे युवा किसान जैविक खाद भी बना रहे है। गौमूत्र, गोबर से कीटनाश्क बना रहे है। इससे धरती की सेहत भी सुधरेगी और मानव शरीर में भी पोषि्टक मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लगातार जनसंख्या बढ़ने के कारण खाद्य सुरक्षा दुनिया के लिए महत्वपूर्ण विषय है,क्योकि 2030 तक खाद्यान की मांग 345 मिलियन टन हो जाएगी,जबकि वर्ष 2000 में यह मांग 192 मिलियन टन थी। दुनिया में सिर्फ 12 प्रतिशत भूमि कृषि योग्य है, उसको उपजाऊ बनाए रखना भी हमारी जिम्मेदारी है इस भूमि की उत्पादकता बढ़ाने के लिए सबको मिलकर प्रयास करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत में बड़ी आबादी कृषि कार्य करती है। मैं खुद किसान हुं और माह में एक बार अपने खेत पर जाता हुं। यदि हमें दुनिया के खाद्यान की आवश्यकता पूरी करनी है तो हमें उत्पादन बढ़ाना होगा। नई तकनीक का इस्तेमाल, नए बीज, स्मार्ट एग्रीकल्चर को अपनाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश तिलहन और गेंहू का सबसे बड़ा उत्पादक प्रदेश है,क्योकि सिंचाई का दायरा हमने बढ़ाया है। खेती को लाभ का धंधा बनाना होगा,इसलिए हम उत्पादन की लागत घटाने की कोशिश कर रहे है। किसानों के लिए कई योजनाएं चलाई है। जीरो प्रतिशत ब्याज पर किसानों को कर्ज दिलाते हैै। उन्होंने कहा कि जी20 की बैठक में हुए मंथन से अच्छे निर्ष्कष निकलेंगे और  दुनिया के काम आएंगे।

मंगलवार को मांडू जाएंगे प्रतिनिधि

बैठक के दूसरे दिन जी20 बैठक में शामिल होने आए प्रतिनिधियों को मांडू ले जाया जाएगा। इस दौरान कृषि विशेषज्ञ भी उनके साथ रहेंगे और वे खेतों में जाकर फसलों को भी दिखाएंगे। मांडू में मेहमानों के लिए भोजन भी रखा है। भोजन स्थल को भी पारंपरिक अंदाज में सजाया गया है। जमीन को गोबर से लीपा गया है और मांडने बनाए गए है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर नगर निगम पालिका का 2025-26 का बजट, 8238 करोड़ रुपये का है प्रस्ताव

    मध्य प्रदेश के इंदौर निगम पालिका का बजट गुरुवार को पेश होना हैं. इंदौर नगर निगम पालिका का 2025-26 का बजट पुष्यमित्र भार्गव द्वारा पेश किया जाएगा. ये ई-बजट 8238…

    इंदौर शहर के बजट में राहत ही राहत, न कोई नया कर और न ही किसी कर में हुई बढ़ोतरी

    इंदौर नगर निगम का बहुप्रतीक्षित बजट 2025-26 महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने गुरुवार को पेश किया, जिसमें शहरवासियों के लिए कई राहत भरी घोषणाएं की गईं. इस बजट में न तो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    व्यापार

    Donald Trump के ऐलान के बाद हुआ स्टॉक मार्केट क्रैश, बिखर गए ये शेयर

    Donald Trump के ऐलान के बाद हुआ स्टॉक मार्केट क्रैश, बिखर गए ये शेयर

    GST पर मिलेगी बड़ी राहत: वित्त मंत्री सीतारमण ने दिए संकेत, जीएसटी दरों में हो सकती है बड़ी कटौती

    GST पर मिलेगी बड़ी राहत: वित्त मंत्री सीतारमण ने दिए संकेत, जीएसटी दरों में हो सकती है बड़ी कटौती

    मिडिल क्लास को बड़ी राहत, आरबीआई ने 0.25% रेपो रेट घटाया, Home Loan में कमी के आसार, 56 महीनों बाद ब्याज दरों कटौती

    मिडिल क्लास को बड़ी राहत, आरबीआई ने 0.25% रेपो रेट घटाया, Home Loan में कमी के आसार, 56 महीनों बाद ब्याज दरों कटौती

    ‘सोना’ को बजट नहीं आया रास, ऑल टाइम हाईएस्ट प्राइस पर पहुंचा, 10 ग्राम के लिए चुकाने होंगे इतने रुपये, चांदी की कीमत में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी

    ‘सोना’ को बजट नहीं आया रास, ऑल टाइम हाईएस्ट प्राइस पर पहुंचा, 10 ग्राम के लिए चुकाने होंगे इतने रुपये, चांदी की कीमत में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी

    मालामाल हुआ मिडिल क्लास, 12 लाख कमाई तक अब कोई इनकम टैक्स नहीं, 24 लाख के बाद 30% टैक्स, नए रिजीम में भी बड़ा कट, देखें टैक्स स्लैब

    मालामाल हुआ मिडिल क्लास, 12 लाख कमाई तक अब कोई इनकम टैक्स नहीं, 24 लाख के बाद 30% टैक्स, नए रिजीम में भी बड़ा कट, देखें टैक्स स्लैब

    भारत में जल्द होगी Samsung Galaxy S25 की एंट्री, लॉन्च से पहले जानिए कीमत और स्पेक्स

    भारत में जल्द होगी Samsung Galaxy S25 की एंट्री, लॉन्च से पहले जानिए कीमत और स्पेक्स
    Translate »
    error: Content is protected !!