मेट्रो के लिए बन रहे कोच, मई तक आने लगेंगे इंदौर, सितंबर के पहले सप्ताह में ट्रायल

इंदौर में चल रहे मेट्रो के काम की समीक्षा शनिवार को सांसद शंकर लालवानी व मेट्रो कार्पोरेशन के एमडी मनीष सिंह ने की। उन्होंने मौके पर जाकर निर्माण कार्यों की गति देखी और बाद में बैठक लेकर समीक्षा की।सांसद लालवानी ने कहा कि मेट्रो के ट्रायल रन की समयसीमा आगे नहीं बढ़ेगी। सितंबर केे पहले सप्ताह में ट्रायल रन होगा। एमडी मनीष सिंह नेे बताया कि ट्रेक बिछाने का काम मार्च तक शुरू हो जाएगा। इंदौर मेट्रो केे लिए बड़ौदा में कोच तैयार हो रहे है। कोच का अवलोकन करने भी जल्दी ही अफसर जाएंगे। कोच हमें मई में मिलता प्राप्त हो जाएंगे। तब तक प्राॅयरिटी कारिडोर में पटरियां बिछाने का काम भी लगभग पूरा कर लिया जाए।

पटरियों का निर्माण जिंदल स्टील कंपनी कर रही है। उसकी सप्लाई फरवरी अंत तक होगी। उसके बाद तकनीकी काम पांच माह में पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है,क्योकि सितंबर तक सरकार ने ट्रायल रन की समयसीमा तय की है। इस प्रोजेक्ट पर ढाई सौ करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च होगी।

स्टेशन का काम भी तेजी से

एमडी सिंह ने बताया कि मेट्रो स्टेशन का काम भी तेजी से गांधी नगर में किया जा रहा हैै। वहां एक प्लेटफार्म भी तैयार हो रहा है। जिससे कोचेस को ट्रेक पर चढ़ाया जाएगा। फिलहाल ट्रायल रन छह किलोमीटर वाले हिस्से में होगा और उसके निर्माण पर ही जोर दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि समयसीमा मेें काम पूरा हो, इसलिए रात में भी काम चल रहा है। निर्माण एजेसियों ने भी वर्कफोर्स में वृदि्ध की है। अभी 17 किलोमीटर के हिस्से में पिलर निर्माण और उन पर सेगमेट जोड़ने का काम जारी है। एक सेगमेंट को जोड़ने का काम पहले 13 दिन में हो रहा था, उसके लिए 10 दिन का टारगेेट दिया गया है। पहले ड्राइंग और डिजाइन की मंजूरी में देरी हो रही थी,लेकिन अब वह परेशानी भी दूर हो चुकी है, इसलिए अब काम गति पकड़ रहा है।

आपको बता दें कि इंदौर में पहले चरण में 31 किलोमीटर के ट्रेक में एयरपोर्ट से सुपर कारिडोर, भंवरासला, सुखलिया ग्राम चौराहा, रेडिसन चौराहा, खजराना, पलासिया , एमजी रोड का हिस्सा शामिल है। अभी 17 किलोमीटर हिस्से में ही काम चल रहा है। निर्माण पूर्ण करने की प्राथमिकता एयरपोर्ट से रेडिसन चौराहे वाले हिस्से में दी जा रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!