केजरीवाल की पार्टी का नया ऐलान, क्या BJP के ‘बड़े टारगेट’ की राह हो जाएगी आसान?

भोपाल :इस साल के अंत में मध्य प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। अब तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबले देखने वाले राज्य में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) ने भी एंट्री मार दी है। पार्टी ने आगामी चुनाव में सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने इसके लिए सदस्यता अभियान तेज करने के साथ बूथ स्तर तक टीमों की तैनाती शुरू कर दी है। पार्टी ने कहा है कि गुजरात,पंजाब और दिल्ली की तरह मध्य प्रदेश में भी पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ा जाएगा।

दिल्ली और पंजाब में सरकार चला रही एक दशक पुरानी पार्टी ने हाल ही में गुजरात में हुए विधानसभा चुनाव में भी पांच सीटें जीती हैं। राष्ट्रीय पार्टी होने की शर्त पूरी कर चुकी पार्टी अब 2024 लोकसभा चुनाव से पहले कुछ और राज्यों में दस्तक देने की तैयारी में है, जिसमें मध्य प्रदेश भी शामिल है। पार्टी निकाय चुनावों में कई जगह ‘झाड़ू’ फेर चुकी है। पिछले साल जुलाई में हुए चुनाव में ‘आप’ ने सिंगरौली में मेयर का पद कब्जा लिया था। तब से ही पार्टी के विधानसभा चुनाव में भी उतरने की संभावना व्यक्त की जा रही थी। अब पार्टी ने आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान कर दिया है।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक ने शनिवार को भोपाल में सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि उनकी पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। राज्यसभा सांसद ने कहा कि पार्टी पंजाब, दिल्ली और गुजरात की तरह पूरी ताकत से चुनाव लड़ने जा रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब की तरह मध्य प्रदेश में भी यदि उनकी पार्टी की सरकार बनी तो मुफ्त सुविधाएं दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी से बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं और इसी वजह से सभी संगठन ईकाई भंग किए गए हैं, जल्द ही नई टीम का ऐलान किया जाएगा। सही समय पर मुख्यमंत्री उम्मीदवार के नाम का ऐलान करने की बात भी उन्होंने कही।

आप की एंट्री से किसका फायदा?
‘आप’ के इस ऐलान के बाद विधानसभा चुनाव के नतीजे पर पड़ने वाले असर को लेकर आकलन शुरू हो चुका है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पार्टी का संगठन मध्य प्रदेश में इतना मजबूत नहीं है कि सत्ता हासिल कर सके। लेकिन मुकाबला त्रिकोणीय होने से चुनाव के नतीजों पर ‘आप’ का असर जरूर दिख सकता है। यह किसके पक्ष और किसके खिलाफ होगा, इस पर भी खूब चर्चा हो रही है। कुछ जानकारों का कहना है कि गुजरात की तरह मध्य प्रदेश में भी भाजपा को फायदा हो सकता है। सत्ता विरोधी वोटों में यदि बंटवारा होता है तो भाजपा की राह आसान हो सकती है। वहीं, कुछ का यह भी कहना है कि ‘आप’ ने जिस तरह हाल के समय में राष्ट्रवाद और हिंदुत्व पर दांव खेलना शुरू किया है, उससे पार्टी बीजेपी के भी कुछ वोटर्स को अपनी ओर खींच सकती है।

क्या भाजपा की राह होगी आसान?
भाजपा ने मध्य प्रदेश में ‘अबकी बार 200 पार’ का लक्ष्य तय किया है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या ‘आप’ की एंट्री से भाजपा की राह आसान हो सकती है? कुछ जानकार इस सवाल के जवाब में गुजरात की ओर इशारा करते हैं, जहां पार्टी ने ऐसे ही हालात में रिकॉर्ड जीत हासिल की है। पार्टी को अब तक का सबसे बड़ा बहुमत मिला है। गुजरात में ‘आप’ को भले ही पांच सीटों पर ही जीत मिली, लेकिन पार्टी ने करीब 12 फीसदी वोटशेयर हासिल किया। वहीं, कांग्रेस का वोटशेयर घटने के पीछे ‘आप’ को जिम्मेदार माना गया। क्या गुजरात की तरह मध्य प्रदेश में भी ‘आप’ की एंट्री से बीजेपी को ही फायदा होगा? इसके सही जवाब के लिए नतीजों का इंतजार करना होगा। लेकिन पार्टी के एक नेता कहते हैं कि देश में वोटर्स अभी दो धड़ों में बंटे हुए हैं, मोदी के पक्ष में या विपक्ष में। जो लोग मोदी और बीजेपी के साथ हैं, वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ पार्टी के लिए वोट करेंगे। शेष वोट में विपक्षी दलों का बंटवारा है। नाम गोपनीय रखने की गुजारिश करते हुए पार्टी नेता ने कहा कि ‘आप’ यदि मजबूती से चुनाव लड़ती है तो कांग्रेस को नुकसान हो सकता है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!