पांच हजार करोड़ में बनेगी इंदौर की वेस्टर्न रिंग रोड, कुछ हिस्सा होगा आठ लेन

इंदौर में पूर्वी रिंग और बायपास तो 25 साल पहले बनकर तैयार हो चुके है, लेकिन पश्चिमी क्षेत्र मेें रिंग रोड नहीं बन पाई। अब उसके निर्माण की कवायद शुरू हो रही है। शनिवार को एमपीआई डीसी और एनएचएआई के अफसरों के साथ आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने बैैठक ली। बैठक मेें बताया कि पश्चिम रिंग रिंग रोड की लंबाई का लगभग 42.5 किलोमीटर है। जिसे इंदौर विकास प्राधिकरण योजना घोषित कर बनाएगा। सड़क को चारलेन बनाने की योजना है, लेकिन सड़क का कुछ हिस्सा आठ लेन बनेगा।

वेस्टर्न रिंग रोड के लिए लगभग 2200 हेक्टेयर भूमि लगेगी। इस योजना की लागत पांच हजार करोड़ रुपये होगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दो साल पहले इस रोड के निर्माण की सैद्धांतिक सहमति दी थी। इस नई सड़क के लिए सर्वे और मिट्टी परीक्षण हो चुका है।

दोनो तरफ ढाई सौ मीटर जमीन लेगा आईडीए

धार रोड के माचल से यह सड़क बनेगी,दूसरा सिरा शिप्रा के नजदीक रहेगा। सड़क का कुछ हिस्सा एमपीआईडीसी द्वारा निर्मित किया जाएगा। मार्ग चार लेन का बनाया जाएग,लेकिन कुछ हिस्से में सड़क आठ लेन भी बनेेगी। सड़क के दोनो तरफ ढाई सौ मीटर की भूमि इस योजना में शामिल होगी। बैठक में चावड़ा ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के संबंध में जो भी तकनीकी बाधाएं होंगी, उन्हें जल्दी दूर कर इसका निर्माण करेंगे। बैठक में तय हुआ कि एनएचएआई सड़क का अलाइनमेंट जल्दी तय कर दें, ताकि योजना के लिए जमीन ली जा सके। कोशिश यह रहेगी कि प्रोजेक्ट मेें ज्यादा से ज्यादा सरकारी भूमि का उपयोग हो।

सड़क बनने से यह होगा फायदा

– शहर का संतुलित विकास होगा। अभी पूर्वी रिंग रोड और बायपास की तरफ नई कालोनियां व टाउनशिप बन चुकी है।

-पीथमपुर से धार रोड तक इंडस्ट्रीयल कारिडोर बन रहा है। इस सड़क के बनने से उसका विस्तार होगा।

-वेस्टर्न रिंग रोड के बनने से इंदौर के रियल एस्टेट सेक्टर में बूम आएगा। माचल से लेकर शिप्रा तक जमीनों के भाव बढ़ जाएंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!