चीन:दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट खुला

चीन / दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट खुला, यह 100 फुटबॉल मैदान के बराबर है

बीजिंग. चीन में कम्युनिस्ट शासन के 70 साल पूरे होने पर बीजिंग में दाक्सिंग एयरपोर्ट शुरू कर दिया गया है। राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बुधवार को एयरपोर्ट के औपचारिक रूप से खोले जाने की घोषणा की। इसी के साथ ही इसे दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बताया जाने लगा है।

बीजिंग का दाक्सिंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट 46 किमी दक्षिण में दाक्सिंग जिले और लांगफांग की सीमा पर मौजूद है। यह 173 एकड़ में बना (करीब 7 लाख वर्ग मीटर) है। दूसरे शब्दों में कहें तो यह फुटबॉल के 100 मैदान के बराबर है। बुधवार से ही एयरपोर्ट से घरेलू एयरलाइन कंपनियों ने उड़ान भरना भी शुरू कर दिया है। दावा है कि अंतरिक्षयान की तरह दिखने वाले एयरपोर्ट से 10 करोड़ यात्री सालाना यात्रा कर सकेंगे। इसमें गार्डन, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए अलग-अलग टर्मिनल और छह गलियारे भी हैं। 2040 तक इसके आठ रनवे शुरू कर दिए जाएंगे।
खासियत
173 एकड़ में बना है एयरपोर्ट, यह 7 लाख वर्ग मीटर में फैला है।
40 लाख टन कार्गो और अन्य सामान ढोया जा सकेगा। यहां मेट्रो लाइन भी, जो 20 मिनट में शहर पहुंचाएगी
6.20 लाख विमानों के सालाना आने-जाने की क्षमता होगी।
ब्रिटिश वास्तुकार ने बनाई है डिजाइन
इस एयरपोर्ट की डिजाइन ब्रिटिश वास्तुकार जाहा हदीद ने तैयार की थी। 2016 में हदीद की मृत्यु हो चुकी है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, इस एयरपोर्ट के टर्मिनल के नीचे एक ट्रेन स्टेशन और मेट्रो लाइन भी है, जो यात्रियों को महज 20 मिनट में शहर के केंद्र तक पहुंचा सकेगी।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!