राज्य में औसत बारिश का 6 साल का रिकॉर्ड टूटा

राज्य में औसत बारिश का 6 साल का रिकॉर्ड टूटा; डिंडौरी के उफनते नाले में बहा ऑटो चालक

भोपाल. मध्य प्रदेश में बारिश का 6 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 2013 में सीजन में सामान्य से 37% ज्यादा बारिश हुई थी, जबकि इस बार अब तक 39% ज्यादा बारिश हो चुकी है। गुरुवार को सुबह से बादल छाए और 11 बजे के बाद एक घंटे तक झमाझम बारिश ने राजधानी को एक बार फिर से तर कर दिया। वहीं डिंडौरी में एक ऑटो चालक उफनते नाले में गह गया।
यह भी हैं दो खास वजह
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि बारिश के लिए जरुरी माने जाने वाले मानसूनी सिस्टम लगातार बनते रहे। इस बार अगस्त में मानसून ब्रेक की स्थिति नहीं बनी। इस वजह से लगातार और रिकार्ड बारिश हुई।
मान नहीं रहा मानसून
90 दिन बीते फिर भी सक्रिय है मानसून
58 साल पहले सितंबर में बने थे ऐसे हालात
75 दिन तक इस सीजन में हुई बारिश
गढ़ी पड़रिया का सड़क संपर्क टूटा
पन्ना में तेज बारिश के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। यहां पर कई पुल-पुलिया और रपटों के ऊपर से पानी बह रहा है। यहां पर आवागवन ठप हो गया। पन्ना से गढ़ी पड़रिया का सड़क संपर्क टूट गया है। गढ़ी पड़रिया पुल के ऊपर लगभग 4 फीट पानी आ गया है। गढ़ीपड़रिया की आदिवासी बस्ती में भी पानी घुस गया है। पानी बढ़ते देख गांव में दहशत है। गांव में कई जगह पानी घुसने की आशंका जताई गई है।
डिंडौरी में उफनते नाले में ऑटो चालक
इधर, डिंडौरी जिले में लगातार बारिश के कारण बजाग सहित करंजिया क्षेत्र में बाढ़ का पानी पुल के ऊपर से बह रहा है। तेज बहाव के चलते करंजिया के गोपालपुर इलाके में तीन युवक बाइक सहित बह गए किसी तरह तैरकर युवकों ने अपनी जान बचाई। वहीं एक ऑटो चालक ऑटो सहित बह गया। उसका अभी कोई पता नहीं चला है, जबकि कुछ ही दूरी पर उसका ऑटो मिल गया है। वहीं गुरुवार को उफनते बिजासन नदी में जान जोखिम में डालकर बच्चे सहित ग्रामीण नदी पार कर रहे हैं। प्रशासन ने इसका कोई पुख्ता इंतजाम नही किया है, इन इलाकों में बाढ़ के कारण आवागमन ठप हो गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!