18 सांसदों ने लिया इंदौरी स्वाद का जायका, किसी ने पेटिस तो किसी ने फायर पान मुंह में दबाया

इंदौर :शहरी विकास मंत्रालय की स्थाई समिति के 18 सांसद बुधवार को देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के दौरे पर आए। दिनभर बैठकों और निरीक्षण के बाद शाम को जब वे शहर के पलासिया स्थित 56 दुकान बाजार पर पहुंचे तो इंदौरी रंग में ढल गए। किसी ने पपड़ी चाट की फरमाइश की तो किसी ने फायर पान मुंह में दबाया।

56 दुकान स्थित विजय चाट हाउस के पेटिस खाकर एक सांसद ने पूछा, ‘आलू पेटिस इतना टेस्टी कैसे हो सकता है?’ उन्हें बताया गया कि आलू का सिर्फ खोल है, इसके भीतर गिला और सूखा खोपरा और मसाला है, जो पेटिस को टेस्टी बनाता है। सांसदों ने शिकंजी, बेंजो का भी लुत्फ लिया।
शहरी विकास मंत्रालय की कमेटी के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह, रामचंद्र बोहरा, एस रामलिंगम, सुनील कुमार सोनी, के. लक्ष्मण, विनोद कुमार त्रिपाठी सहित 18 सांसद बुधवार को इंदौर आए। उन्होंने पहले लाइट हाउस प्रोजेक्ट देखा और प्रोजेक्ट की जानकारी ली।

इंदौर सफाई में छह बार लगातार कैसे पहले स्थान पर?
सांसदों के दल को इंदौर की सफाई ने काफी प्रभावित किया। वे ट्रेंचिंग ग्राउंड पर गए और वहां कचरे से खाद बनाने का संयंत्र देखा। इसके अलावा वे कचरे से गैस बनाने वाले संयंत्र पर भी गए। उन्होंने अफसरों से पूछा कि आखिर लगातार छह बार इंदौर स्वच्छता में पहले पायदान पर कैसे आ सकता है? इस पर इंदौर नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने उन्हें बताया कि इंदौरवासियों की जनभागीदारी से ही यह संभव हुआ है। छह साल पहले शहर इतना साफ नहीं था। इसमें घर घर कचरा संग्रहण की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

केरल के सांसद आरिफ ने खाया फायर पान
बुधवार शाम इंदौर के सांसद शंकर लालवानी के साथ कमेटी के सदस्य 56 दुकान पहुंचे थे। यहां उन्होंने अलग-अलग व्यंजनों को चखा। इसके बाद वे एक पान की दुकान पर पहुंचे। यहां केरल के सांसद एएम आरिफ ने ‘फायर पान’ खाया। उन्हें देखकर दूसरे सांसदों ने भी इस पान का स्वाद चखा। आरिफ की पत्नी शहनाम ने कहा कि उन्हें इंदौर काफी पसंद आया। लोगों में भी प्रेमभाव है। कई शहरों की यात्रा की, लेकिन इंदौर में अपनापन मिला।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!